हरियाणा में भाजपा की कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी और हिसार की नारनौंद विधानसभा से कांग्रेस MLA जस्सी पेटवाड़ आमने-सामने आ गए हैं। जस्सी पेटवाड़ ने एक पोस्ट डाली। जिसमें मंत्री श्रुति चौधरी की तोशाम रैली में भाषण की वीडियो डाली गई है। इसको लेकर दोनों आमने सामने आ गए हैं। विधायक जस्सी पेटवाड़ ने श्रुति चौधरी के भाषण पर चुटकी लेते हुए कटाक्ष किया। बता दें कि 31 मार्च को तोशाम में उन्नत सिंचाई उत्सव 2026 के शुभारंभ अवसर पर रैली का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी पहुंचे। सीएम के कार्यक्रम के दौरान बारिश भी हुई। इसी रैली में कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने भाषण देते हुए कहा था कि “प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी आपका यहां पर भी आना जब होता है। मैं देखती हूं कि इंद्र देव हमेशा खुश होते हैं और हमेशा पानी बरसता है।” इस बारिश ने किसान की साल भर की मेहनत बर्बाद कर दी इसी वीडियो को हिसार के नारनौंद विधानसभा से विधायक जस्सी पेटवाड़ ने अपनी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एडिट करके पोस्ट किया। जिसमें श्रुति चौधरी के भाषण के नीचे एक ओलावृष्टि की वीडियो भी लगाई गई है। इस पोस्ट के साथ विधायक जस्सी पेटवाड़ ने लिखा कि “इस बारिश ने किसान की साल भर की मेहनत बर्बाद कर दी, लेकिन मंत्री और सीएम को इसमें भी खुशी नजर आ रही है…! जमीन की हकीकत से इतनी दूरी क्यों?”
भाजपा मंत्री Vs कांग्रेस MLA:श्रुति ने कहा-CM आगमन पर इंद्रदेव बरसे, जस्सी पेटवाड़ बोले-किसानों की मेहनत बर्बाद, इसमें भी खुशी
