सिरसा: भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

Spread the love

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष एडवोकेट भावना शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा पीएम मोदी का जन्मदिन के जश्न को दो सप्ताह के सेवा पखवाड़े के तौर पर मनाया जा रहा है। 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़े के दौरान भाजपा कार्यकर्ता देशभर के एक हजार जिलों में रक्तदान शिविर के साथ-साथ 75 शहरों में नमो दौड़ का भी आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा पौधरोपण से लेकर और भी कई तैयारियां की गई हैं। भावना शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व तरक्की की है और देश की जनता पीएम मोदी के 2047 में विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने का मन बना चुकी है

उन्होंने कहा कि एक गरीब परिवार में पैदा होकर अपने पुरुषार्थ के जरिए देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचे नरेंद्र मोदी ने सदैव देश के आम आदमी तक न्याय पहुंचाने का काम किया और अंत्योदय की भावना को पार्टी व कार्यकर्ताओं के साथ जोड़ते हुए देशवासियों के हित में हरसंभव प्रयास किए। एक लोकप्रिय प्रधानमंत्री के तौर पर उनका 11 साल का शानदार कार्यकाल रहा है जिसके दौरान देश ने अभूतपूर्व विकास किया है और दुनिया में हमारा डंका बजा है।