ने कहा है कि देश की राजनीति में कांग्रेस सब से बड़ी झूठी पार्टी है। कभी संविधान
बचाओ का झूठा एवं गुमराह करने वाला नारा देती है जिसको देश की जनता ने फुस कर दिया
है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब वोट चोरी का झूठा एवं गुमराह करने वाला नारा
दे कर फिर अपने दिमाग का दिवालियापन दिखा रही है।
मनदीप मलिक ने साेमवार काे कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। देश के जागरूक लोग
कांग्रेस के राज को भूले नहीं है, जिसमें रोजाना घोटालों की बौछार लगी रहती थी। हरियाणा
में किसानों की जमीन को कैसे लूटा गया था, लोग भूले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस
मुद्दाविहीन पार्टी है , उसको लोगों से कोई लेना देना नहीं है। कांग्रेस का राज लूट
का राज था, जहां नौकरियों एवं तबादलों की मंडिया लगती थी। जमीनों की सीएलयू की बोली
सरेआम लगती थी, भाई भतीजवाज का बोलबाला था और गरीब आदमी की कोई सुनवाई नहीं होती थी।
मनदीप मलिक ने कहा कि नायब सैनी की बीजेपी सरकार आम लोगों की सरकार है। मुख्यमंत्री
स्वयं चौबीसों घंटे लोगों की बात सुनकर समाधान करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस
सठिया गई है। खुद कांग्रेस के लोगों को नहीं पता कि उनका वास्तविक नेता कौन है। कांग्रेस
नेतृत्व विहीन पार्टी है, ऐसे में उसके पास कोई मुद्दा नहीं है। कांग्रेस झूठ के सहारे
चलना चाहती है, जनता यह सब जानती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुंगेरीलाल के सपने
देखने छोड़ दे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी आने वाले दिनों में
भारत को आत्मनिर्भर और विश्व का सबसे ताकतवर देश बनाएगी।
