किसानों के समृद्धि के लिए भाजपा की सरकारें कटिबद्ध : भूपेन्द्र चौधरी

मतदान के बीच मॉस्को समेत कई रूसी शहरों पर यूक्रेन का हमला, आसमान से घंटों बरसते रहे आग के गोले…
Share Now

किसानों के समृद्धि के लिए भाजपा की सरकारें कटिबद्ध : भूपेन्द्र चौधरी

लखनऊ, 23 फरवरी(हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने बजट पर पत्रकार वार्ता में कहा कि किसानों के विकास एवं समृद्धि के बगैर भारत का विकास अधूरा है। भाजपा की सरकारें किसानों की समृद्धि के लिए कटिबद्ध हैं। केन्द्र सरकार ने विकास कार्यों का बजट बनाते हुए किसानों का पहला ध्यान रखा है।

भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सदैव ही देश के किसानों का ध्यान रखा है। सरकार ने किसानों के हित में कई योजनाएं लायी है। जिसमें किसान क्रेडिट कॉर्ड योजना भी है। अभी किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा भी तीन लाख रूपयों से बढ़ाकर पांच लाख कर दी गई है।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि भारत का विकसित राष्ट्र बनना तय है। निवेश बढ़ाकर भारत को आर्थिक शक्ति बनाने की ओर भी अग्रसर है। बजट आने के बाद देश में करदाताओं और मध्यम वर्ग को बड़ा लाभ मिला है। बारह लाख रूपयों तक टैक्स नहीं भरने के निर्णय से मध्यम वर्ग के चेहरों पर प्रसन्नता आयी है। सबका साथ सबका विकास की सोच का बजट में भी ध्यान रखा गया।

—————


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *