भाजपा परिवारवाद व अपमान की राजनीति नहीं करती : जीवेश मिश्र

Spread the love

उन्होंने कहा कि राहुल सोनिया को देश की महान जनता से माफी मांगने का आह्वान किया।वही माफी नहीं मांगने पर आंदोलन जारी रहने की चेतावनी दी।रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर महागठबंधन की इस मानसिकता की कड़ी निंदा की और कहा कि प्रधानमंत्री की मां का अपमान, पूरे देश की मातृशक्ति का अपमान है।

वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि भाजपा परिवारवाद और अपमान की राजनीति में विश्वास नहीं करती, बल्कि विकास, सुशासन और सेवा भाव को ही सर्वोपरि मानती है। रैली के दौरान जनता ने भी आक्रोश व्यक्त किया और कहा कि ऐसी अमर्यादित राजनीति का देश में कोई स्थान नहीं होना चाहिए। जन आक्रोश रैली में जिला महामंत्री अनमोल भगत, भैरवानंद झा,जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव, राजीव रंजन साह, मनीष कुमार, बी एन सहनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।