बिहार भाजपा ने की 45 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति की घोषणा

Spread the love

बिहार भाजपा की ओर से जारी सूची में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, सतीश चन्द्र दुबे, पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह, सांसद डॉ. संजय जायसवाल, गोपाल नारायण सिंह, रविशंकर प्रसाद, राजीव प्रताप रूड़ी और अश्विनी कुमार चौबे को शामिल किया गया है।

इसके अलावा समिति में राज्य सरकार में मंत्री मंगल पाण्डेय, डॉ. प्रेम कुमार, राजभूषण निषाद, रेणु देवी, जनक राम, हरि सहनी, ऋतुराज सिन्हा, सैयद शाहनवाज हुसैन, रमा देवी, प्रदीप कुमार सिंह, जनार्दन सिंह सीग्रीवाल, गोपालजी ठाकुर, अशोक यादव, विवेक ठाकुर, शंभू शरण पटेल को शामिल किया गया है।

भाजपा की चुनाव अभियान समिति में धर्मशीला गुप्ता, कृष्ण कुमार ऋषि, अनिल शर्मा (बख्तियारपुर), कृष्ण कुमार मंटू, राम नारायण मंडल, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, वीरेन्द्र चौधरी, हरि मांझी, अशोक अग्रवाल, लालमोहन गुप्ता, बेबी कुमारी, शीला प्रजापति, यू.पी. शर्मा, राजेन्द्र चौपाल, उपेन्द्र प्रसाद, राम कुमार राय, विश्वमोहन कुमार और तल्लु वासकी भी शामिल हैं।———–