मोदी-जिनपिंग की द्विपक्षीय वार्ता शुरू, एससीओ सम्मेलन से ठीक पहले दोनों नेताओं की मुलाकात

Spread the love

दोनों शीर्ष नेताओं के बीच यह मुलाकात पूर्वी लद्दाख में सैन्य गतिरोध के बाद रिश्तों में आए तनाव को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। दोनों नेता 10 महीने में दूसरी बार मिल रहे हैं। इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में रूस के कजान में ब्रिक्स समिट के दौरान उनकी मुलाकात हुई थी।

दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात आज से शुरू हो रहे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन से कुछ घंटे पहले हो रहा है। इस सम्मेलन 20 से अधिक विदेशी नेता हिस्सा ले रहे हैं। चीन इस साल 10 सदस्यीय संगठन एससीओ का अध्यक्ष है, जिसमें रूस, भारत, ईरान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, बेलारूस और चीन शामिल हैं।