फरीदाबाद नेशनल हाईवे नंबर 19 पर बडखल फ्लाईओवर पर सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसको दोनों दोस्तों को गंभीर चोट आई है। जिनमें से एक युवक को दिल्ली एम्स के लिए रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। देर रात हुआ सड़क हादसा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक मोनू (23) बल्लभगढ़ की विष्णु कालोनी का रहने वाला है। जिस समय सड़क हादसा हुआ, उस समय उसके साथ दो दोस्त भी सवार थे। मृतक का शव सड़क किनारे लगी ग्रिल में फंसा हुआ मिला। परिजनों ने बताया कि तीनों एक दूसरे को जानते है औऱ् पास में ही रहत है। तीनों किस काम से जा रहे थे, परिजनों को इसकी कोई जानकारी नही है।
मृतक मोनू के भाई सोनू ने जानकारी देते हुए बताया कि एक्सीडेंट कैसे हुआ है, इसकी अभी कोई जानकारी नही मिली है। उनके पास किसी ने कॉल करके सूचना दी, तो वह मौके पहुंचे। उन्होंने देखा कि उनका भाई ग्रिल में फंसा हुआ था। उसकी बाइक पूरी तरह से टूट चुकी थी। पुलिस बोलीं- मामले की जांच जारी मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल में रखवाया गया है। पुलिस हादसे के बारे में पता कर रही है। आस-पास के लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।
फरीदाबाद हादसे में बाइक सवार युवक की मौत:दो साथी घायल, सड़क किनारे ग्रिल में फंसा मिला शव; दिल्ली रेफर
