कैथल सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत:कार ने मारी टक्कर; दोस्त के साथ शुगर मिल जा रहा था

Spread the love

कैथल जिले में गांव खुराना के पास सड़क हादसे में करीब 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक अपने एक अन्य दोस्त के साथ गांव मलिकपुर से शुगर मिल कैथल में जा रहा था। जैसे ही वह गांव खुराना के पास पहुंचा, तो अज्ञात कार ड्राइवर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। राहगीरों ने जैसे ही हादसे को देखा, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। शुगर मिल में काम कर रहा था पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और परिजनों की सूचित कर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध में पुलिस ने कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक युवक की पहचान गांव मलिकपुर का फिरोज खान के रूप में हुई है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि फिरोज खान शुगर मिल में काम कर रहा था और देर शाम को वहीं जा रहा था। उन्होंने बताया कि अभी फिरोज की शादी नहीं हुई थी। होली पर घायल हुए लोग वहीं होली पर अलग-अलग सड़क हादसों और घटनाओं में करीब 70 से 80 लोग घायल हो गए। कहीं झगड़े हुए, तो कहीं तेज रफ्तार और लापरवाही ने लोगों को अस्पताल पहुंचा दिया। नागरिक अस्पताल के डॉक्टर हैप्पी शर्मा ने बताया कि ज्यादातर मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्‌टी दे दी गई। एक मरीज को ज्यादा चोटें होने के कारण पीजीआई रोहतक रैफर किया गया। सिविल लाइन थाना एसएचओ रामनिवास ने बताया कि पुलिस की ओर से शहर में सुरक्षा को लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए। अस्पताल में आने वाले लोगों को देखते हुए अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी अस्पताल में लगाई गई। उन्होंने बताया कि जो भी मामले सामने आए, उनकी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।