करनाल में ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आए बाइक सवार:दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर, सालवन-फफड़ाना शुगर मिल रोड पर हादसा

Spread the love

करनाल जिले केअसंध थाना क्षेत्र में सालवन-फफड़ाना शुगर मिल रोड पर शुक्रवार की शाम एक सड़क हादसा हो गया। जहां गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार चार युवक घायल हो गए। इसमे दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर मॉर्च्युरी हाउस करनाल भेज दिया गया। ट्राली का पार्ट टूटने से बिगड़ा संतुलन पुलिस के अनुसार, गांव सालवन से फफड़ाना की ओर एक बाइक पर चार युवक जा रहे थे। बाइक के आगे गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली चल रही थी। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्राली का कोई पार्ट अचानक टूट गया। टूटा हुआ हिस्सा पीछे चल रही बाइक से टकरा गया। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और उस पर सवार चारों युवक सड़क पर गिर पड़े। मौके पर एक की मौत, अस्पताल में दूसरे ने तोड़ा दम सड़क पर गिरने के बाद युवक ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गए। इस हादसे में गांव सालवन के 19 वर्षीय साहिल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गांव सालवन का प्रिंस, गांव सालवन का जतिंद्र और गांव सालवन का लक्की गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत करनाल के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक अन्य युवक ने भी दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। चारों युवक अपने-अपने परिवार में इकलौते बताए जा रहे हैं।