फतेहाबाद जिले में रतिया उपमंडल के गांव तेलीवाड़ा के समीप बीती रात एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार हरप्रीत सिंह (34) की मौत हो गई। हरप्रीत ढाणी बबनपुर का निवासी था और शहर में आर्केस्ट्रा का काम करता था। वह रात को शहर से अपने गांव लौट रहा था, तभी उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। रविवार सुबह राहगीरों ने हरप्रीत को सड़क किनारे गड्ढे में मृत अवस्था में देखा। उन्होंने तत्काल परिवार के सदस्यों और पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। बाइक असंतुलित होकर हादसे का शिकार शुरुआत में परिवार के सदस्यों ने हरप्रीत के सिर पर चोट लगने और इसे दुर्घटना का रूप देने की आशंका जताई थी। हालांकि, पुलिस टीम ने गांव वालों के साथ मौका मुआयना किया और पाया कि दुर्घटना स्थल पर एक तीव्र मोड़ था, जिसके कारण बाइक असंतुलित हो गई। राहगीरों ने दी सूचना मृतक के पिता बाबू सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका बेटा लंबे समय से आर्केस्ट्रा का काम कर रहा था। कल सुबह भी वह रतिया शहर में काम के लिए गया था। रात को गांव लौटते समय तेलीवाड़ा के पास उसकी बाइक असंतुलित होकर खेत के गड्ढे में जा गिरी। उन्हें इस घटना की जानकारी आज सुबह राहगीरों से मिली। सिर पर चोट लगने से हुई मौत सदर थाना प्रभारी प्रहलाद राय और बीट अधिकारी प्रवीण कुमार ने गांव के लोगों को बताया कि दुर्घटना स्थल पर सड़क का तीखा मोड़ होने के कारण बाइक असंतुलित होकर खेतों के गड्ढे में पलट गई। उन्होंने बताया कि हरप्रीत की मौत सिर पर चोट लगने से हुई है। पुलिस बयानों के आधार पर पोस्टमार्टम करवा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फतेहाबाद में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत:संतुलन बिगड़ने से गड्ढे में गिरा वाहन, सिर में चोट लगने से तोड़ा दम, आर्केस्ट्रा का काम करता था
