राजगढ़ःपिकअप वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत, जांच शुरु

Spread the love

राजगढ़ःपिकअप वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत, जांच शुरु

राजगढ़, 12 फरवरी (हि.स.)। नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र में बोड़ा रोड़ पर पाइप फैक्ट्री के सामने मंगलवार की रात तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक 26 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और वाहन चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार बीती रात नरसिंहगढ़-बोड़ा रोड़ पर पाइप फैक्ट्री के सामने तेज रफ्तार पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 15 जी 5117 ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक लेखराज(26)पुत्र शंभूलाल वर्मा निवासी ताजपुरा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

—————