बिहार में महागठबंधन की बनेगी सरकार, युवाओं को नहीं करना पड़ेगा पलायन: अजीत शर्मा

Spread the love

मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा ने कहा कि आज इस कार्यालय के उद्घाटन से यह स्पष्ट हो गया है कि भागलपुर में हमारी लड़ाई किसी से नहीं बल्कि जनता के विकास के लिए है। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो यहां के युवाओं को रोजगार के लिए अब पलायन नहीं करना पड़ेगा, बल्कि उन्हें अपने राज्य में ही अवसर मिलेंगे। समारोह के दौरान उत्साह और जोश के बीच महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन किया और आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का संकल्प लिया।