बिहार विधानसभा चुनाव 2025: दूसरे चरण की अधिसूचना आज से जारी, 122 सीटों पर होगा मतदान

Spread the love

निर्वाचन आयोग ने बताया कि दूसरे चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी, जो 20 अक्टूबर तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच 21 अक्टूबर को की जाएगी, जबकि उम्मीदवार 23 अक्टूबर तक अपने नाम वापस ले सकेंगे।

दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान कराया जाएगा और 14 नवंबर को मतगणना होगी। चुनाव की पूरी प्रक्रिया 16 नवंबर तक संपन्न होगी। उल्लेखनीय है कि फिलहाल राज्य में पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है, जो 17 अक्टूबर तक चलेगी।