ग्लोबल वार्मिंग के बीच मिली बड़ी राहत! बर्फबारी ने ग्लेशियरों को दी नई जिंदगी, किसानों और पर्यटन को भी मिला बूस्ट

Spread the love

Bageshwar Snowfall: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में हुई बर्फबारी ने हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र और स्थानीय जल स्रोतों के लिए उम्मीद की किरण जगाई है. लगातार बढ़ते तापमान और ग्लेशियरों के तेजी से पिघलने के बीच यह बर्फबारी ग्लेशियरों की सुरक्षा और नदियों के स्थिर जल प्रवाह के लिए बेहद जरूरी मानी जा रही है. पिंडारी, कफनी और सुंदरढूंगा ग्लेशियरों पर बर्फ की नई चादर ने न केवल पर्यावरण को राहत दी है, बल्कि गर्मियों में जल संकट को कम करने और पहाड़ी क्षेत्रों में पेयजल और सिंचाई के लिए भी यह मददगार साबित होगी.