फाल्गुनी श्याम मेले को लेकर रेलवे की बड़ी तैयारी:रेवाड़ी–रींगस की दो जोड़ी व जयपुर–भिवानी एक्सप्रेस स्पेशल रेल सेवाएं होंगी शुरू

Spread the love

खाटू में लगने वाले वार्षिक फाल्गुनी श्याम मेले व यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी की दो जोड़ी तथा जयपुर-भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। इन विशेष ट्रेनों के संचालन से हरियाणा और राजस्थान के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, गाड़ी संख्या 09633 रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल रेल सेवा दिनांक 20 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक कुल 09 ट्रिप संचालित होगी। यह ट्रेन रेवाड़ी से रात 10:50 बजे रवाना होकर 1:45 बजे रींगस पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09634 रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 21 फरवरी से 01 मार्च 2026 तक कुल 09 ट्रिप चलेगी, जो रींगस से 2:05 बजे रवाना होकर सुबह 5:10 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कावंट और श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर रहेगा। इस सेवा में 16 डिब्बों वाला डेमू रैक लगाया गया है। यह गाड़ी चलेगी 20 से इसके अलावा गाड़ी संख्या 09637 रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल 20 से 28 फरवरी 2026 तक संचालित होगी, जो रेवाड़ी से 11:00 बजे रवाना होकर 14:20 बजे रींगस पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09638 रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल इसी अवधि में रींगस से 14:55 बजे रवाना होकर 18:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। इन स्टेशनों पर होगा ठहराव इस ट्रेन का ठहराव कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर रहेगा। इसमें कुल 10 डिब्बे लगाए गए हैं। जयपुर-भिवानी चलेगी 13 ट्रिप वहीं, गाड़ी संख्या 09733 जयपुर–भिवानी एक्सप्रेस स्पेशल 16 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक 13 ट्रिप चलेगी, जबकि वापसी में गाड़ी संख्या 09734 भिवानी–जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल भी इसी अवधि में संचालित होगी। इस सेवा में कुल 11 डिब्बे होंगे और यह कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी।