गोरखपुर के चिलुआताल के तेनुहिया गांव में रविवार शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक की पहचान अरुण निषाद (22) के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देने वाले मृतक के ही दोस्त बताए जा रहे हैं। हमलावरों ने युवक को पहले घर से बुलाया और किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मैदान में ले जाकर गोली मार दी। गोली लगते ही अरुण जमीन पर गिर गया। घायल हालत में उसको मेडिकल कालेज ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर के बाद गुस्साए लोगों ने मेडिकल कालेज पुलिस चौकी के सामने गोरखपुर-महराजगंज रोड जाम कर दिया। पढ़िए पूरी खबर फर्रुखाबाद में भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत; कार और डीसीएम की टक्कर, दो गंभीर घायल फर्रुखाबाद में इटावा-बरेली हाईवे पर रविवार देर शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में कार सवार तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कार और डीसीएम की टक्कर हुई थी।हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के बाद कार का चालक वाहन में फंस गया था। उसे काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। बलिया में पत्नी से झगड़ते थे पिता की हत्या कर लिया बदला, पेट में 5 बार चाकू घोपा बलिया में पत्नी के अपमान का बदला लेने के लिए बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। आरोपी ने पहले कड़े से सिर पर वार किया। फिर पेट में कई बार चाकू घोंप दिया। बीच-बचाव करने आए दो भाइयों को भी घायल कर दिया गया। घटना के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी बेटे और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। मामला दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव का है। पढ़ें पूरी खबर… आगरा एयरफोर्स स्टेशन परिसर में पाकिस्तान लिखा बैलून विमान मिला; तकनीकी एरिया में गिरा, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क आगरा में एयरफोर्स स्टेशन परिसर के तकनीकी क्षेत्र में संदिग्ध गुब्बारा मिला है। इसका रंग हरा और सफेद है। इस पर “Pakistan International Airlines” लिखा हुआ था। एयरफोर्स की ओर से शाहगंज थाने में FIR दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुरक्षा एजेंसी भी सतर्क हो गई हैं। थाना शाहगंज में दर्ज एफआईआर के अनुसार 12 फरवरी को सुबह करीब 9 बजे एयरफोर्स स्टेशन के टेक्निकल एरिया में एक गुब्बारा पड़ा मिला, जिस पर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस लिखा था। इसके अलावा उर्दू में भी कुछ लिखा था। प्राथमिक जांच के बाद गुब्बारे को कब्जे में लेकर थाना शाहगंज थाना पुलिस को सौंप दिया गया। पढ़िए पूरी खबर देवरिया में बाइक में आग लगने से महिला जिंदा जली, मौत: पिकअप से टक्कर में पति गंभीर घायल देवरिया में एक शिक्षक की पत्नी की जिंदा जलकर मौत हो गई। गांव में महाशिवरात्रि की पूजा थी। इसी कारण रविवार सुबह चार बजे दोनों गांव जा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद पति दूर जाकर गिर गया, जबकि पत्नी बाइक पर ही रह गई। उसी दौरान गाड़ी में भीषण आग लग गई। तेज चीखने की आवाज सुनाई दी। जब तक लोग मौके पर पहुंचे, तब तक पिकअप और बाइक दोनों जलकर राख हो चुकी थीं। ड्राइवर गाड़ी से उतरकर फरार हो गया। पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला खुखुंदू थाना क्षेत्र के मगहरा चौराहे का है। पढ़ें पूरी खबर… झांसी में पूर्व जिला पंचायत सदस्य के बेटे की गोली मारकर हत्या, लाश को खेत में छोड़कर भागे बदमाश झांसी में बदमाशों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। उसकी लाश उसी के खेत में बनी कुटिया के छोड़कर भाग गए। मां जब बेटे को घर ले जाने के लिए कुटिया में पहुंचीं तो बेटे को खून से लथपथ देखा। उसने परिजन को सूचना दी। परिजन ने पुलिस को बुलाया। उसके बाद उसे इलाज के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना शनिवार को रक्सा थाना क्षेत्र के बाजना रोड की है। यहां पढ़ें पूरी खबर गोरखपुर में हर्ष फायरिंग में DJ ऑपरेटर की मौत बारात में नाचने के दौरान चली गोली गोरखपुर में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में डीजे ऑपरेटर की गोली लगने से मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग उसके पास पहुंचे। खून से लथपथ देखकर उसे फौरन अस्पताल ले गए। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि सिर में गोली लगने से उसकी मौत हुई है। मृतक की पहचान छोटू (18) के रूप में हुई है। घटना शनिवार रात 10 बजे गगहा की है। यहां पढ़ें पूरी खबर
यूपी की बड़ी खबरें:गोरखपुर में युवक की गोली मारकर हत्या; घर से बुलाकर ले गए दोस्त, झगड़े के बाद मारा
