यूपी की योगी सरकार 2026 में 25 दिन छुट्टी देगी। वहीं कर्मचारियों को 32 दिन का वैकल्पिक अवकाश भी मिलेगा। शासन ने राजकीय कैलेंडर जारी कर सार्वजनिक और वैकल्पिक अवकाश घोषित कर दिए हैं।महाशिवरात्रि और दीपावली रविवार के दिन रहेगी। वहीं कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए कई ऐसे अवसर आएंगे, जब वह त्योहार के साथ शनिवार और रविवार के साप्ताहिक अवकाश का लुफ्त उठाते हुए तीन-चार दिन के लिए सैर सपाटे पर जा सकेंगे। (पढ़ें पूरी खबर) देखिए 2026 की छुट्टी का कैलेंडर… UP बोर्ड एग्जाम के लिए 8033 सेंटर फाइनल, 52 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल UP बोर्ड ने साल 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची अंतिम रूप से जारी कर दी है। परिषद की परीक्षा केंद्र निर्धारण समिति की बैठक 24 दिसंबर 2025 को आयोजित हुई थी, जिसमें समिति के अनुमोदन के बाद प्रदेश भर में कुल 8033 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। प्रदेश के सभी 75 जनपदों में यह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 52 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। परिषद के सचिव भगवती सिंह की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि सभी केंद्रों का चयन निर्धारित मानकों और नियमों के अनुरूप किया गया है। परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए केंद्रों की भौतिक सत्यापन प्रक्रिया पूरी की गई थी, जिसके बाद अंतिम सूची को स्वीकृति दी गई। अंतिम रूप से निर्धारित परीक्षा केंद्रों की सूची परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड कर दी गई है। छात्र, पेरेंट्स और विद्यालय प्रबंधन इन माध्यमों से अपने-अपने परीक्षा केंद्रों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर…. जौनपुर पुलिस ने कोडीन युक्त कफ सिरप मामले में 3 मेडिकल संचालकों को लुकआउट नोटिस जारी किया जौनपुर पुलिस ने कोडीन युक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार के खिलाफ 3 मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। जांच में नाम सामने आने के बाद से तीनों आरोपी फरार चल रहे हैं। वहीं लुकआउट नोटिस जारी किए गए आरोपियों में पूर्वांचल एसोसिएट के प्रोपराइटर अंकित श्रीवास्तव, सॉक्स मेडिकल की संचालिका अनुप्रिया सिंह और मिलन ड्रग्स के संचालक अरुण प्रकाश मौर्य शामिल हैं। इन पर जनपद में बिना वैध प्रिस्क्रिप्शन के कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध बिक्री करने का गंभीर आरोप है। सीओ नगर गोल्डी गुप्ता ने बताया कि लुकआउट नोटिस जारी होने के बाद आरोपी जनपद छोड़कर बाहर नहीं जा सकेंगे। किसी भी एयरपोर्ट या अन्य स्थान से बाहर जाने के प्रयास में उन्हें तत्काल हिरासत में लिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर… UP कांग्रेस ने 7 MLC सीटों पर पर्यवेक्षक बनाए, अजय राय बोले- भाजपा के ब्राह्मण विधायक इस्तीफा दें यूपी कांग्रेस ने विधान परिषद (MLC) चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने 7 प्रमुख सीटों पर वरिष्ठ नेताओं को पर्यवेक्षक बनाया है। जिससे इन सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ा जा सके। यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय लखनऊ में यह घोषणा की। इसके अलावा राय ने भाजपा के ब्राह्मण विधायकों की हालिया बैठक पर मचे सियासी बवाल पर तीखा हमला बोला। कहा- अगर भाजपा के ब्राह्मण विधायक अन्याय से तंग आकर इस्तीफा देकर मैदान में आते हैं, तो कांग्रेस उन्हें पूरा समर्थन देगी और उनके साथ खड़ी रहेगी। यहां पढ़ें पूरी खबर आगरा में पति को प्रेमिका के साथ पकड़ा, बीच सड़क बाल पकड़कर जमीन पर गिराया, लात-घूसे मारे आगरा में पत्नी ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। पति तो मौका पाकर भाग निकला, लेकिन उसकी प्रेमिका पकड़ में आ गई। बीच सड़क पर उसके साथ मारपीट की गई। जूतों से पीटा गया। लोगों की भीड़ लग गई। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। यह मामला रविवार का है। पढ़िए पूरी खबर… बरेली में नर्सिंग स्टूडेंट की ‘बर्थडे पार्टी में मारपीट: कांग्रेस बोली- सरकार के संरक्षण में ऐसी घटनाएं हो रही हैं बरेली में रेस्टोरेंट में बवाल करने वाले हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों की गिरफ्तारी कब होगी? क्या उनके घरों पर भी बुलडोजर चलेगा? क्या पुलिस बजरंग दल कार्यकर्ताओं का भी एनकाउंटर करेगी? ये सवाल अब विपक्ष पूछ रहा है। शनिवार शाम रेस्टोरेंट में हिंदू छात्रा के साथ बर्थडे पार्टी में बैठे दो मुस्लिम युवकों के साथ मारपीट की गई। स्टाफ के साथ भी हाथापाई हुई और तोड़फोड़ की गई। पढ़िए पूरी खबर… झांसी में होटल को बनाया लग्जरी जुआ घर: मालिक मोटी कमाई की लालच में आया, रोजाना 45 हजार तक की उगाही करता था झांसी में होटल कारोबारी ने मोटी कमाई के लालच में अपने आलीशान होटल द क्राउन को लग्जरी जुआ घर में तब्दील कर दिया था। जो लोग यहां जुआ खेलने आते थे, उनको लग्जरी सुविधाएं मुहैया कराई जाती थी। इसी वजह से यहां झांसी, दतिया, जालौन, भांडेर समेत शहर के कारोबारी एवं नौकरीपेशा लोग जुआ खेलने के लिए जुटते थे। बदले में होटल कारोबारी प्रति जुआरी से 1500 से 2000 रुपए वसूलता था। यहां रोजाना 25 से 30 लोगों को जुआ खिलवाया जाता था। पढ़िए पूरी खबर… मथुरा में नए साल पर ना आए श्रद्धालु: बांके बिहारी मंदिर प्रबंधन ने की अपील, बरसाना में भक्तों से गलियां हुईं फुल मथुरा में साल के अंतिम दिनों में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वृंदावन और बरसाना में अब हालात खराब होने लगे हैं। यहां की सड़कों, गलियों और मंदिरों में सिर्फ श्रद्धालु ही नजर आ रहे हैं। अत्यधिक भीड़ के दबाव को कम करने के लिए बांके बिहारी मंदिर प्रबंधन ने 29 दिसंबर से 5 जनवरी तक श्रद्धालुओं से वृंदावन आने से परहेज करने की अपील की है। पढ़िए पूरी खबर… फिरोजाबाद में हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने पैर में मारी गोली, 2 दर्जन मुकदमों में था वांछित फिरोजाबाद के सिरसागंज पुलिस ने सोमवार सुबह एक मुठभेड़ के बाद शातिर हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर भीकम पुत्र पप्पू को गिरफ्तार कर लिया। सराय शेख मोड़ के पास हुई इस मुठभेड़ में अभियुक्त के पैर में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वांछित अपराधी भीकम चोरी की मोटरसाइकिल के साथ सराय शेख क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस टीम सक्रिय हुई और घेराबंदी की। पुलिस को देख बदमाश ने गोली चला दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली बदमाश के पैर में लगी और वह गिर पड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा (315 बोर), एक जिंदा कारतूस, दो खोखा और चोरी की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पूरी खबर पढ़िए
यूपी की बड़ी खबरें:2026 में योगी सरकार 57 दिन छुट्टी देगी, देखिए पूरा कैरेंडर
