उन्नाव के जेल अधीक्षक को साइबर ठगों अपना शिकार बनाया। बेटी का मेडिकल कॉलेज में एडमिशन कराने का झांसा देकर 4 महीने में 50 लाख रुपए ठग लिए गए। जेल अधिक्षक जस्ट डायल के जरिए कंसल्टेंसी के प्रोपराइटर से संपर्क में आए थे। आरोपी ने उन्हें बाराबंकी के सफेदाबाद स्थित हिंद मेडिकल कॉलेज में सीट सुरक्षित कराने का आश्वासन दिया था। रुपए ट्रांसफर होने के बाद प्रोपराइट ने फोन बंद कर लिया। लखनऊ स्थित ऑफिस भी बंद मिला। जस्ट डायल से कंसल्टेंसी से जुड़ी सारी जानकारी भी हटा दी गई। जेल अधिक्षक ने कंसल्टेंसी संचालक और उसके साथियों के खिलाफ सदर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरी खबर पढ़िए ‘शंकराचार्य ने कुछ कह दिया तो राजभर का सत्यानाश’: आगरा में माता प्रसाद पांडेय की फिसली जुबान, बोले- योगी जी हमारे प्रधानमंत्री अगर शंकराचार्य जी राजभर के क्षेत्र में घूम-घूमकर केवल कह भी दें, तो उनका राजनीतिक सत्यानाश हो जाएगा।’ यह बात आगरा में यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने रविवार को शंकराचार्य को लेकर ओपी राजभर के बयान पर पलटवार किया है। इस दौरान माता प्रसाद पाण्डेय की जुबान फिसल गई। उन्होंने कहा- योगीजी हमारे प्रधानमंत्री हैं। मैं बहुत कुछ नहीं कहूंगा, लेकिन उनका अपनी जुबान पर नियंत्रण नहीं रहता। जो चाहते हैं, कह देते हैं। पढ़िए पूरी खबर… मेरठ में रोडवेज बस ने खाद कारोबारी और महिला को रौंदा; दर्शन करने जा रहे थे मेरठ में दिल्ली–देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर रविवार सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी। हादसे में मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ला निवासी खाद व्यापारी हरिओम और उनकी पड़ोसन सरला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हरिओम की पत्नी सरिता गंभीर रूप से घायल हो गईं। तीनों श्रद्धालु नगली तीर्थ के लिए पैदल यात्रा कर रहे थे, तभी मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही बस ने उन्हें रौंद दिया। हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जबकि घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दादरी चौकी इंचार्ज प्रताप सिंह ने बताया कि फरार रोडवेज बस की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और मामले की जांच जारी है। पढ़िए पूरी खबर आगरा में फ्लैट में रिटायर्ड इंजीनियर की लाश मिली, अकेले रहते थे, बेटा पुणे में आर्मी में तैनात
आगरा में रिटायर्ड इंजीनियर का शव फ्लैट में बेड पर पड़ा मिला। शनिवार को दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस फ्लैट का ताला खुलवाकर अंदर पहुंची, तो बेड पर शव मिला। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। घटना सिकंदरा थाना के शास्त्रीपुरम क्षेत्र की है। मृतक की पहचान शैलेंद्र कुमार (78) के रूप में हुई है। पड़ोसियों ने बताया- शैलेंद्र के परिवार में सिर्फ एक गोद लिया बेटा है, जो कि पुणे में तैनात है। वह शिवम एलिगेंट अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 505 में अकेले रहते थे। यहां पढ़ें पूरी खबर कानपुर में वकीलों ने थाना घेरा, पूर्व महामंत्री को पकड़ने पर जमकर नारेबाजी; 10 थानों की पुलिस और PAC तैनात रही कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकीलों ने जमकर हंगामा किया। वह नवाबगंज थाने को घेरकर धरने पर बैठ गए। सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल समेत अन्य आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। 10 थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। PAC को भी बुलाया गया। पुलिस ने बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री राकेश को हिरासत में ले लिया। 100 से अधिक वकील उनको छोड़ने की मांग पर अड़ गए। पुलिस ने पूर्व महामंत्री को नहीं छोड़ा तो वह जमकर नारेबाजी करने लगे। करीब 8.30 घंटे चली पूछताछ के बाद राकेश तिवारी समेत दोनों व्यापारियों को पुलिस ने रात 12.30 बजे छोड़ दिया। यहां पढ़े पूरी खबर
यूपी की बड़ी खबरें:उन्नाव जेल अधीक्षक से 50 लाख ठगे, बेटी को मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने का झांसा देकर फंसाया
