गाजीपुर में समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो सामने आया है। वीडियो में सांसद अफजाल अंसारी, सीओ सिटी शेखर सिंगर और सदर कोतवाल महेंद्र सिंह आमने-सामने दिख रहे हैं। वीडियो में सांसद कहते सुनाई दे रहे हैं कि वे एक आधिकारिक बैठक में जा रहे थे, ऐसे में उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर क्यों रुकवाया गया। उन्होंने पुलिस से कहा कि अगर जांच करनी है तो गाड़ी की जांच कर लें और उसमें बैठे लोगों के नाम-पते नोट कर लें, लेकिन इस तरह सार्वजनिक स्थान पर रोकना गलत है। हालांकि, पुलिस अधिकारी इस बात से इनकार किया कि सांसद की गाड़ी को रोका गया। मामला सदर कोतवाली इलाके में नेशनल हाईवे का है। हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं कि वीडियो किस दिन का है। पढ़ें पूरी खबर सांसद किशोरी लाल बोले- 2019 में कांग्रेस मिस-मैनेजमेंट से अमेठी सीट हारी; 2024 में मैं चुनाव नहीं लड़ना चाहता था अमेठी से कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा- वह अमेठी से चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे। उनकी इच्छा थी कि गांधी परिवार के ही किसी सदस्य को अमेठी से चुनाव लड़ाया जाए, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यहां जाने के लिए कहा। मैं कांग्रेस का एक सिपाही हूं, इसलिए पार्टी के आदेश पर मुझे अमेठी आना पड़ा। उन्होंने कहा- 2019 का लोकसभा चुनाव हारने का कारण कांग्रेस का मिसमैनेमेंट था। इसमें अमेठी वालों का कोई दोष नहीं है। हम अमेठी की जनता पर शक नहीं कर सकते कि वह कांग्रेस का साथ छोड़ सकती है। अमेठी की जनता हमेशा कांग्रेस के साथ रही है। पढ़ें पूरी खबर सांसद के नाम का स्टीकर लगी गाड़ी से शराब बरामद: बिहार में पकड़ी गई स्कॉर्पियो गाजीपुर में राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत के नाम का स्टीकर लगी एक काली स्कॉर्पियो से बिहार में 277 लीटर शराब बरामद की गई है। इस मामले में सांसद के पति डॉ. अवधेश ने गाजीपुर की सदर कोतवाली में तहरीर दी है। यह घटना बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लुरपुरवा गांव के पास हुई। वाहन संख्या UP 61 BQ 9062 के पीछे के शीशे पर डॉ. संगीता बलवंत के नाम का स्टीकर लगा था, और आगे बीजेपी का झंडा भी था। डॉ. अवधेश ने गुरुवार को दी गई तहरीर में स्पष्ट किया है कि इस पूरे प्रकरण से उनका या उनकी पत्नी का कोई संबंध नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि वाहन मालिक ने जानबूझकर सांसद के नाम का दुरुपयोग किया है।डॉ. अवधेश के अनुसार, इस कृत्य से राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत की छवि और मान-सम्मान को ठेस पहुंची है। पढ़ें पूरी खबर डंपर ने पति-पत्नी और बेटी को कुचला; JEE का एग्जाम दिलाने जालौन से ग्वालियर गए थे मध्यप्रदेश में गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक यूपी के जालौन के माधौगढ़ थाना क्षेत्र के कुरौती गांव के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान किसान चंद्रपाल जाटव (45), राजश्री जाटव (40), उनकी बेटी अर्पिता जाटव(18) के रूप में हुई है। पति-पत्नी गुरुवार को बेटी अर्पिता का JEE (MAIN) का एग्जाम दिलाने जा रहे थे। बिजौली के रतवाई में BBM कॉलेज में परीक्षा का सेंटर था। पूरी खबर पढ़ें
यूपी की बड़ी खबरें:सपा सांसद अफजाल अंसारी की गाड़ी रोकी; CO से नोकझोंक, कहा- ले चलिए
