यूपी की बड़ी खबरें:हाथरस में यौन शोषण के आरोप से प्रोफेसर रजनीश बरी; कोर्ट में छात्राओं ने आरोपों से किया इंकार

Spread the love

हाथरस में बहुचर्चित यौन शोषण मामले में प्रोफेसर रजनीश को कोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया। एडीजे एफटीसी प्रथम महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने सबूतों के अभाव में आरोपी प्रोफेसर को बरी करने का आदेश दिया। पीड़ित छात्राओं ने कोर्ट में प्रोफेसर पर लगाए गए सभी आरोपों से इंकार कर दिया। वहीं आरोपी पक्ष के वकील ने सामने आए अश्लील वीडियो को AI जनरेटेड बताया। पीड़ित पक्ष से आरोपों को साबित करने के लिए 9 गवाह पेश किए किए। इनमें पीड़ित दो छात्राएं और पूर्व कर्मचारी भी शामिल थीं। कोर्ट ने गवाहों और छात्रों के बयान और सबूतों को आरोपी के खिलाफ नाकाफी माना और फैसला सुनाया। पढ़ें पूरी खबर लखनऊ के बच्चों ने गुल्लक तोड़कर ईरान भेजे पैसे, फूट-फूटकर रोई महिला, बोली- चारों बेटों को कुर्बान कर दूंगी ईरान-इजरायल युद्ध के बीच लखनऊ से ईरान को आर्थिक मदद भेजी जा रही है। इसके लिए शहर के दरगाह हजरत अब्बास में स्कैनर लगाया गया है। उसके जरिए बड़ी संख्या में शिया समाज के लोग पैसे भेज रहे हैं। बताया जा रहा है कि स्कैनर ईरान एंबेसी से जुड़ा है। महिलाएं अपने जेवर बेचकर मदद के लिए पहुंचीं। छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी गुल्लक तोड़कर पैसे दिए। उन पैसों को स्कैनर के जरिए ईरान भेजा गया। कई महिलाएं फूट-फूटकर रोती नजर आईं। एक महिला ने कहा- ईरान की हर मदद करूंगी। अपने चारों बेटों को कुर्बान कर दूंगी। पूरी खबर पढ़ें… हापुड़ का 8वीं पास ड्राइवर बना 20 करोड़ ITC घोटाले का मास्टरमाइंड, फर्जी फर्म से काटता था बिल हापुड़ पुलिस ने फर्जी फर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। शाहिद फर्जी फर्म के जरिए करीब 20 करोड़ रुपए की इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) हड़पा। आरोपी शाहिद सिर्फ 8वीं तक पढ़ा है। किताबों की खरीद-फरोख्त के नाम पर फर्जी बिल काटकर टैक्स चोरी कर रहा था। सहायक आयुक्त जितेंद्र कुमार ने 12 जुलाई को नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया कि 2 मई 2023 को उमेरुल निशा के नाम पर निशा इंटरप्राइजेज फर्म का पंजीकरण कराया गया था। दस्तावेज सही मिलने पर विभाग ने फर्म को रजिस्ट्रेशन दिया था। मामला नगर कोतवाली का है। पढ़ें पूरी खबर… स्मैक तस्कर रियाज की 80 करोड़ की संपत्ति जब्त होगी, डेढ़ किलो स्मैक पकड़ाई थी मुजफ्फरनगर में शाहजहांपुर के कुख्यात तस्कर रियाज उर्फ बाबू की करोड़ों की संपत्ति जब्त की जाने की तैयारी प्रशासन कर रहा है। दिसंबर 2025 में बुढ़ाना क्षेत्र में पकड़ी गई डेढ़ किलो स्मैक के मामले में यह कार्रवाई होगी। स्मैक बरामदगी के बाद हुई जांच में रियाज की तस्करी नेटवर्क में भूमिका सामने आई थी। पुलिस ने रियाज की लगभग 35 संपत्तियों की पहचान की है। इनमें शोरूम, प्लॉट, ईंट-भट्टे और अन्य अचल संपत्तियां शामिल हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 80 करोड़ रुपए आंकी गई है। पढ़ें पूरी खबर..

गोरखपुर में स्पाइस जेट की महिला कर्मचारी ने सुसाइड किया, इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाया- जीना नहीं चाहती हूं गोरखपुर में स्पाइस जेट एयरवेज की महिला कर्मचारी ने जहर खाकर जान दे दी। मरने के पहले उसने वाट्सएप पर स्टेटस लगाकर इसकी जानकारी दे दी थी। सोमवार की सुबह इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर स्टेटस देखकर मकान मालिक उसके कमरे में पहुंचे। वहां शव देखकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने साक्ष्य एकत्र कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, घटना की सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंचे। दोपहर बाद युवती को पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद देर शाम परिजन शव लेकर बलिया स्थित घर रवाना हो गए। यहां पढ़ें पूरी खबर ISIS आतंकी हारिश से ATS करेगी पूछताछ, लखनऊ NIA कोर्ट ने 5 दिन की रिमांड पर सौंपा लखनऊ में आतंकी गतिविधियों से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। एनआईए कोर्ट ने प्रतिबंधित संगठन ISIS से जुड़े सहारनपुर निवासी हारिश को 5 दिन की रिमांड पर एटीएस को सौंपा है। एजेंसियां उससे नेटवर्क, फंडिंग और अन्य संदिग्धों के बारे में पूछताछ करेंगी। जांच एजेंसियों के मुताबिक हारिश पर इंटरनेट मीडिया के जरिए युवाओं को जिहाद के लिए उकसाने और ISIS की विचारधारा का प्रचार करने का आरोप है। वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए युवाओं से संपर्क कर उन्हें संगठन से जोड़ने का प्रयास कर रहा था। एटीएस को शक है कि उसके संपर्क में कई और युवक भी थे, जिनकी पहचान की जा रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर सुलतानपुर में फोन नहीं उठाने पर पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या, बेटी ने बताया- पापा ने डंडे से मम्मी को मार दिया सुलतानपुर में मंगलवार सुबह 8 बजे को पत्नी के फोन न उठाने पर पति ने डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस दौरान घर में दो छोटे बच्चे मौजूद थे। बचाए आए बच्चों को भी आरोपी पति ने धक्का दे दिया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पति ने बताया कि उसने मारपीट की थी, लेकिन उसे नहीं पता था कि पत्नी की मौत हो जाएगी। बोला- शायद पत्नी के ट्यूमर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। आरोपी की बेटी ने मारपीट की पूरी घटना पुलिस को बताई। मारपीट के समय वह अपनी मां के साथ ही थी। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भेजकर आरोपी को साथ ले गई। मामला धनपतगंज के सेवरा चारथाई गांव का है। पूरी खबर पढ़ें साइबर थाने के इंस्पेक्टर की हार्ट अटैक से मौत:एटा में आरटीसी परीक्षा ड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत एटा में ड्यूटी निभाते-निभाते एक पुलिस अधिकारी की अचानक मौत ने पूरे महकमे को झकझोर दिया। साइबर थाने में तैनात इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह पुलिस लाइन स्थित आरटीसी (रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर) में परीक्षा ड्यूटी पर तैनात थे, जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और देखते ही देखते हालात गंभीर हो गए। साथियों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। घटना उस समय हुई जब पुलिस लाइन में आरटीसी के तहत पुलिस भर्ती की परीक्षा चल रही थी। इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह वहां ड्यूटी पर मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ड्यूटी के दौरान अचानक उन्हें बेचैनी महसूस हुई और कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ने लगी। साथी पुलिसकर्मियों ने तुरंत स्थिति को समझते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाने का फैसला किया। पढ़ें पूरी खबर इलेक्ट्रिशियन बच्चियों से करता था छेड़छाड़, सोनभद्र में 1KM तक पीटते हुए थाने ले गए लोग सोनभद्र में बच्चियों से छेड़छाड़ के आरोपी इलेक्ट्रिशियन को परिजनों और भीड़ ने जमकर पीटा। उसे करीब 1 KM तक पीटते हुए थाने ले गए। आरोपी को भीड़ सड़क पर घसीटती रही। उसे चप्पलों से मारा। आरोप है कि वह घर में बिजली का काम करने आया था। इस दौरान उसने बच्चियों के साथ गलत हरकत की थी। सोमवार को बच्चियों की ट्यूशन टीचर उन्हें गुड टच-बैड टच के बारे में बता रही थीं। इस दौरान दोनों फूट-फूटकर रोने लगी। इसके बाद उसने आपबीती सुनाई। गुस्साए परिजन आरोपी के दुकान पर पहुंचे और उसे पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है। मामला अनपरा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर… अपर्णा यादव के घर पहुंचीं जया प्रदा, गले लगाया; बंद कमरे में हुई बातचीत लखनऊ में भाजपा नेत्री और मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव से जया प्रदा ने मुलाकात की। जया प्रदा रविवार शाम अपर्णा के आवास पहुंचीं। अपर्णा ने माथे पर तिलक लगाकर स्वागत किया। जया प्रदा ने हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया। उन्हें गले भी लगाया। सूत्रों के मुताबिक, दोनों के बीच एक घंटे तक बातचीत हुई। किन मुद्दों पर बात हुई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, इसके सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि जया प्रदा चुनाव से पहले फिर एक्टिव हो सकती हैं। जया प्रदा ने रविवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में भी कई नेताओं से मुलाकात की। दरअसल, जया प्रदा ने आंधप्रदेश से राजनीति में कदम रखा था। उन्होंने 1994 में तेलुगु देशम पार्टी के टिकट से मछलीपट्टनम से लोकसभा चुनाव जीता। 2004 में सपा के दिवंगत नेता अमर सिंह जया प्रदा को यूपी लेकर आए। जया प्रदा ने सपा जॉइन की। 2004 और 2009 में रामपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। 2014 में सपा छोड़कर राष्ट्रीय लोकदल के टिकट पर चुनाव लड़ीं, लेकिन हार गईं। 2019 में भाजपा जॉइन की। रामपुर से लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन हार का सामना करना पड़ा। 2019 के बाद जया प्रदा सक्रिय राजनीति से दूर रहीं हैं। मुरादाबाद में DIG पर हमले में 12 दोषी करार: 15 साल बाद आया फैसला, 2011 में भीड़ ने घेरा था मुरादाबाद में साल 2011 में तत्कालीन DIG/SSP रहे IPS अशोक कुमार सिंह पर हुए जानलेवा हमले के मामले में 15 साल बाद कोर्ट का फैसला आया है। कोर्ट ने इस मामले में 12 आरोपियों को दोषी करार दिया है, जबकि सजा पर फैसला अभी बाकी है। यह घटना 6 जुलाई 2011 की है, जब अशोक कुमार सिंह मुरादाबाद में डीआईजी के पद पर तैनात थे। उस दौरान वे हिंसक भीड़ को काबू करने के लिए डीएम की कार से घटनास्थल पर पहुंचे थे। आरोप है कि हालात बिगड़ने पर डीएम वहां से निकल गए और डीआईजी भीड़ के बीच फंस गए। अशोक कुमार सिंह वर्तमान में लखनऊ में अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) के पद पर तैनात हैं। पढ़िए पूरी खबर…