यूपी की बड़ी खबरें:मुजफ्फरनगर में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला; खाने में नींद की गोली दी, सिर पर हथौड़ा मारा

Spread the love

मुजफ्फरनगर में पुलिस ने पति की हत्या करने वाली पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस को बताया- पति को मेरे अफेयर के बारे में पता चल गया था। इसलिए हमने उसे मारने का प्लान बनाया। मैंने रात में उसके खाने में नींद की गोली मिला दी। सोने पर प्रेमी को बुलाया। उसके सिर पर हथौड़ा मारकर शव को बाहर ले जाकर ठिकाने लगा दिया। 15 फरवरी को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम मलीरा के जंगल में युवक का शव मिला था। पढ़ें पूरी खबर कलेक्ट्रेट में भाइयों ने आत्मदाह का प्रयास किया, बोले- मुझे मर जाने दो, आवास विकास जमीन नहीं दे रहा कानपुर कलेक्ट्रेट परिसर में 2 सगे भाइयों ने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया। फिर माचिस जलाकर आत्मदाह का प्रयास किया। तभी गार्ड ने भाइयों के हाथ से पेट्रोल की बोतल और माचिस छीन ली। भाई बोले- मुझे मर जाने दो। मेरी जमीनों को बेच डाला है। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जानकारी पर डीएम ने दोनों भाइयों को पास बुलाया। भाइयों ने बताया कि पाटीदारों ने मेरी 9 बीघा जमीन पर कब्जाकर लिया है। जमीन का कुछ हिस्सा बेच भी दिया है। मैं लगातार तहसील और थानों के चक्कर लगा रहा हूं। मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। डीएम ने दोनों भाइयों को जांच कराकर न्याय दिलाने की बात कही है। पढ़ें पूरी खबर आशुतोष महाराज बोले- शंकराचार्य ने मुझे पेशवर अपराधी कहा; कैराना कोर्ट में वाद, 9 मार्च को सुनवाई शंकराचार्य अवि मुक्तेश्वरानंद और श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुख्यवादी व पक्षकार आशुतोष महाराज के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ प्रयागराज की अदालत में यौन शोषण का वाद दाखिल करने के बाद से दोनों के बीच जुबानी जंग जारी है। इसी बीच अब जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी ने अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ मानहानिकारक बयान और डिजिटल दुष्प्रचार का आरोप लगाते हुए कैराना की कोर्ट में सोमवार को परिवाद दायर किया है। यह वाद अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट शामली के समक्ष विधिक परिवाद के रूप में दायर किया गया है। अब 9 मार्च को सुनवाई होगी। आशुतोष महाराज ने कहा- हाल के दिनों में सोशल मीडिया एवं राष्ट्रीय मीडिया मंचों पर भ्रामक एवं मानहानिकारक प्रचार किया गया है। विशेष रूप से अविमुक्तेश्वरानंद ने वीडियो बयान में मुझे ‘पेशेवर अपराधी’, ‘पेशेवर हिस्ट्रीशीटर’, ‘जेल काटने वाला पेशेवर अपराधी’ एवं “बदमाश” जैसे शब्दों से संबोधित किया गया। जबकि कोर्ट ने उन्हें इस प्रकार दोषसिद्ध घोषित नहीं किया गया है। जबकि ऐसे बयान वायरल करके मेरी धार्मिक एवं सामाजिक प्रतिष्ठा को क्षति पहुंचाने का प्रयास किया गया है। पढ़िए पूरी खबर गोरखनाथ मंदिर में सुरक्षाकर्मी से युवक ने की मारपीट, बलिया से आया था गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में रविवार रात करीब 8:30 बजे दक्षिणी गेट पर चेकिंग के दौरान एक युवक ने सुरक्षाकर्मियों से झगड़ा कर लिया। देखते ही देखते धक्का-मुक्की और हाथापाई की स्थिति बन गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को काबू में किया और गोरखनाथ थाने ले गई। युवक की पहचान बलिया के नगरा थाना क्षेत्र के चंद्रभान दुबौली गांव निवासी 35 वर्षीय राधेश्याम राजभर के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि उसका पासपोर्ट आवेदन निरस्त होने से वह पुलिस से नाराज चल रहा था और इसी संबंध में प्रार्थना पत्र लेकर गोरखपुर आया था। कार्यालय बंद होने की जानकारी मिलने पर वह उत्तेजित हो गया और सुरक्षाकर्मियों से अभद्रता करने लगा। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पढ़ें पूरी खबर… महाशिवरात्रि में कुट्टू का आटा खाने से 40 लोग बीमार: देर रात शुरू हुई उल्टी, ग्रेटर नोएडा के हॉस्पिटल में 17 भर्ती
ग्रेटर नोएडा में महाशिवरात्रि के व्रत के दौरान कुट्टू का आटा खाने से करीब 40 लोग बीमार हो गए। ये सभी बिसरख थाना क्षेत्र की हिमालय प्राइड और इको विलेज 3 सोसाइटी के निवासी हैं। इनमें से 12 से अधिक लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। जानकारी के अनुसार, व्रत के दिन लोगों ने बाजार से कुट्टू का आटा खरीदकर खाया। रात में ही बीमारियों की शिकायतें शुरू हुईं। प्रभावित लोगों में उल्टी और पेट में दर्द जैसे फूड पॉइजनिंग के लक्षण दिखे। उन्हें पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने फूड पॉइजनिंग की पुष्टि की। प्राथमिक उपचार के बाद कई लोगों को घर भेज दिया गया, लेकिन लगभग 27 लोग अभी भी कमजोरी के कारण अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज जारी है। पढ़िए पूरी खबर… फर्रुखाबाद में भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत; कार और डीसीएम की टक्कर, दो गंभीर घायल फर्रुखाबाद में इटावा-बरेली हाईवे पर रविवार देर शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में कार सवार तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कार और डीसीएम की टक्कर हुई थी।हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के बाद कार का चालक वाहन में फंस गया था। उसे काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। ललितपुर सड़क हादसे में दो मौसेरे भाइयों की मौत, मुंडन कार्यक्रम से लौटते समय तीखी मोड़ पर पेड़ से टकराई बाइक, झाड़ियों में मिले शव ललितपुर के मड़ावरा थाना क्षेत्र में लहर धाम तिराहे के पास एक सड़क हादसे में दो मौसेरे भाइयों की मौत हो गई। हादसा लहर धाम तिराहे के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। सोमवार सुबह राहगीरों ने दोनों के शव देखे और पुलिस को तत्काल सूचना दी। मृतकों की पहचान नाराहट थाना क्षेत्र के ग्राम बनयाना निवासी 16 वर्षीय विवेक पुत्र मुकेश और बानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खिरिया छतारा निवासी राघवेंद्र पुत्र पूरन अहिरवार के रूप में हुई है। दोनों मौसेरे भाई थे। पूरी खबर पढ़ें श्रावस्ती में डकैती के दौरान किसान की हत्या, बेटे के सामने पिता पर वार, रोकने गया तो खुद भी हुआ घायल श्रावस्ती में रविवार देर रात करीब 3 बजे डकैती के दौरान एक बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घर में घुसे डकैतों को देखकर बुजुर्ग ने विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे बेटे के सामने ही डकैतों ने पिता की जान ले ली। डकैतों ने बेटे से भी हाथापाई की, जिसमें वह घायल हो गया। वारदात के बाद बदमाश घर से सोने-चांदी के जेवर और अन्य कीमती सामान लूटकर फरार हो गए। यह पूरा मामला हरदत्तनगर गिरंट थाना क्षेत्र के भजोरेपुरवा गांव का है। पूरी खबर पढ़ें सुलतानपुर में एक थप्पड़ पर गला रेतकर हत्या, महाशिवरात्रि के मेले में पत्नी को पीटा तो गुस्साए प्रेमी ने पति को मार डाला सुलतानपुर में महाशिवरात्रि के मेले में पड़ा एक थप्पड़ खूनी साजिश में बदल गया। जनवारी नाथ धाम में लगे महाशिवरात्रि मेले में पति अमित ने पत्नी को थप्पड़ मार दिया था। इसी बात से नाराज होकर प्रेमी ने पति की हत्या कर दी। यह पूरा मामला लंभुआ के मदनपुर पनियर(सरैया) गांव का है। अमित और शिल्पी की 13 साल पहले लव मैरिज हुई थी। आरोपी युवक पहले अमित का दोस्त था और घर आना-जाना था। इसी दौरान आरोपी और पत्नी के बीच में नजदीकियां बढ़ गई। वारदात के बाद सोमवार तड़के करीब 5 बजे पत्नी शिल्पी सिंह अपने तीनों बच्चों को लेकर घर से फरार हो गई, जबकि आरोपी प्रेमी भी मौके से भाग निकला। पूरी खबर पढ़ें बहराइच हाथी ने पुजारी को पटका और पैर से कुचलकर मार डाला, दो दिन के अंदर दूसरी मौत, ग्रामीणों को अकेले जंगल जाने से रोक बहराइच में जंगली हाथी ने पुजारी को पटक-पटककर मार डाला। रविवार रात को वह अपने साथी के साथ भोजन कर रहे थे। इसी दौरान साथी बर्तन धोने चला गया। तभी एक जंगली हाथी कुटिया में घुस गया और तोड़फोड़ करने लगा। तभी पुजारी ने हाथी से कहा, “सब तोड़ दोगे क्या? हम कहां रहेंगे?” इतने में हाथी ने पुजारी को दौड़ा लिया। कुछ दूर जाकर वह जमीन पर गिर गए। गुस्से में हाथी ने पुजारी को दांत में फंसाकर पटक दिया। फिर उनके ऊपर पैर रख दिया। पुजारी जोर से चिल्लाए और दम तोड़ दिया। पूरी खबर पढ़ें पुलिस ने दो डकैतों को मारी गोली, चार गिरफ्तार,बरेली में धौराटांडा डकैती कांड का खुलासा, मुठभेड़ में दरोगा-सिपाही भी घायल बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। घेराबंदी पर खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इससे उप-निरीक्षक रुकमेश सिंह और कांस्टेबल संजय सागर घायल हो गए। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाश अकरम अली निवासी लभेड़ा, हाफिजगंज और आसिफ निवासी तुलसी नगर, बारादरी के पैरों में गोली लगी। मौके से पुलिस ने घेराबंदी कर उनके दो अन्य साथियों, साहिल और शाहिद दोनों पुत्र मो. आरिफ, निवासी तुलसी नगर को भी गिरफ्तार कर लिया। पूरी खबर पढ़ें गोरखपुर में युवक की गोली मारकर हत्या; घर से बुलाकर ले गए दोस्त, झगड़े के बाद मारा गोरखपुर के चिलुआताल के तेनुहिया गांव में रविवार शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक की पहचान अरुण निषाद (22) के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देने वाले मृतक के ही दोस्त बताए जा रहे हैं। हमलावरों ने युवक को पहले घर से बुलाया और किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मैदान में ले जाकर गोली मार दी। गोली लगते ही अरुण जमीन पर गिर गया। घायल हालत में उसको मेडिकल कालेज ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर के बाद गुस्साए लोगों ने मेडिकल कालेज पुलिस चौकी के सामने गोरखपुर-महराजगंज रोड जाम कर दिया। पढ़िए पूरी खबर बलिया में पत्नी से झगड़ते थे पिता की हत्या कर लिया बदला, पेट में 5 बार चाकू घोपा बलिया में पत्नी के अपमान का बदला लेने के लिए बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। आरोपी ने पहले कड़े से सिर पर वार किया। फिर पेट में कई बार चाकू घोंप दिया। बीच-बचाव करने आए दो भाइयों को भी घायल कर दिया गया। घटना के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी बेटे और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। मामला दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव का है। पढ़ें पूरी खबर… आगरा एयरफोर्स स्टेशन परिसर में पाकिस्तान लिखा बैलून विमान मिला; तकनीकी एरिया में गिरा, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क आगरा में एयरफोर्स स्टेशन परिसर के तकनीकी क्षेत्र में संदिग्ध गुब्बारा मिला है। इसका रंग हरा और सफेद है। इस पर “Pakistan International Airlines” लिखा हुआ था। एयरफोर्स की ओर से शाहगंज थाने में FIR दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुरक्षा एजेंसी भी सतर्क हो गई हैं। थाना शाहगंज में दर्ज एफआईआर के अनुसार 12 फरवरी को सुबह करीब 9 बजे एयरफोर्स स्टेशन के टेक्निकल एरिया में एक गुब्बारा पड़ा मिला, जिस पर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस लिखा था। इसके अलावा उर्दू में भी कुछ लिखा था। प्राथमिक जांच के बाद गुब्बारे को कब्जे में लेकर थाना शाहगंज थाना पुलिस को सौंप दिया गया। पढ़िए पूरी खबर देवरिया में बाइक में आग लगने से महिला जिंदा जली, मौत: पिकअप से टक्कर में पति गंभीर घायल देवरिया में एक शिक्षक की पत्नी की जिंदा जलकर मौत हो गई। गांव में महाशिवरात्रि की पूजा थी। इसी कारण रविवार सुबह चार बजे दोनों गांव जा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद पति दूर जाकर गिर गया, जबकि पत्नी बाइक पर ही रह गई। उसी दौरान गाड़ी में भीषण आग लग गई। तेज चीखने की आवाज सुनाई दी। जब तक लोग मौके पर पहुंचे, तब तक पिकअप और बाइक दोनों जलकर राख हो चुकी थीं। ड्राइवर गाड़ी से उतरकर फरार हो गया। पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला खुखुंदू थाना क्षेत्र के मगहरा चौराहे का है। पढ़ें पूरी खबर… अलीगढ़ में हत्या के बाद सड़क पर शव रखकर चक्काजाम, तीन घंटे से चल रहा है धरना-प्रदर्शन, खुलासे की मांग पर अड़े परिजन अलीगढ़ के गभाना के घौरौठ गांव में युवक की चाकू मारकर हत्या के मामले में सोमवार को तनाव बढ़ गया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या के खुलासे की मांग को लेकर सोमवार की सुबह साढ़े आठ बजे से प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों ने शव को खैर-सोमना मुख्य मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। कहा कि जब तक हत्यारों का पता नहीं चल जाता, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। सूचना मिलने पर गभाना सीओ धनंजय कुमार सहित आसपास के कई थानों का भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे। पूरी खबर पढ़ें झांसी में पूर्व जिला पंचायत सदस्य के बेटे की गोली मारकर हत्या, लाश को खेत में छोड़कर भागे बदमाश झांसी में बदमाशों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। उसकी लाश उसी के खेत में बनी कुटिया के छोड़कर भाग गए। मां जब बेटे को घर ले जाने के लिए कुटिया में पहुंचीं तो बेटे को खून से लथपथ देखा। उसने परिजन को सूचना दी। परिजन ने पुलिस को बुलाया। उसके बाद उसे इलाज के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना शनिवार को रक्सा थाना क्षेत्र के बाजना रोड की है। यहां पढ़ें पूरी खबर हमीरपुर में वीडियो बनाते हुए सर्राफ ने खाया जहर, ग्राहक की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर उठाया कदम, अस्पताल में भर्ती हमीरपुर जिले में एक प्रतिष्ठित सर्राफा कारोबारी सुरेंद्र सोनी ने ग्राहक की कथित ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। यह घटना रविवार शाम को सदर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष बाजार में हुई। घटना का एक लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार सुरेंद्र सोनी ने अपने मोबाइल फोन पर एक वीडियो रिकॉर्ड किया। इस वीडियो में वे रोते हुए ब्लैकमेलिंग की पूरी घटना बता रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राहक प्रियांशु गुप्ता के लगातार ब्लैकमेल किए जाने से वे मानसिक रूप से परेशान थे। पूरी खबर पढ़ें गोरखपुर में हर्ष फायरिंग में DJ ऑपरेटर की मौत बारात में नाचने के दौरान चली गोली गोरखपुर में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में डीजे ऑपरेटर की गोली लगने से मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग उसके पास पहुंचे। खून से लथपथ देखकर उसे फौरन अस्पताल ले गए। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि सिर में गोली लगने से उसकी मौत हुई है। मृतक की पहचान छोटू (18) के रूप में हुई है। घटना शनिवार रात 10 बजे गगहा की है। यहां पढ़ें पूरी खबर