बरेली में मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की भतीजी और विश्व हिंदू महासंघ भारत की प्रदेश मंत्री अनुपमा चंदेल मौर्य का निधन हो गया। अनुपमा (55) को सोमवार रात अचानक कार्डियक अरेस्ट आया था। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में भोजीपुरा स्थित SRMS मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान मंगलवार सुबह 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। देर शाम संजय नगर स्थित श्मशान भूमि पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां उनकी 18 वर्षीय इकलौती बेटी राजश्री मौर्य ने नम आंखों से अपनी मां को मुखाग्नि दी। पढ़ें पूरी खबर… सोनभद्र में शिवद्वार मंदिर के पीछे लगी भीषण आग: 25 दुकानें जलकर राख सोनभद्र में शिवद्वार मंदिर के पीछे मंगलवार शाम भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर लगभग 25 दुकानें जलकर राख हो गईं। ग्रामीणों, दुकानदारों और मंदिर के पुजारियों ने वाटर पंप की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना के डेढ़ घंटे बाद भी फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों में आक्रोश रहा। आग से कई लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटी रही। मामला घोरावल कोतवाली क्षेत्र के सतद्वारी गांव का है। पढ़ें पूरी खबर… वाराणसी पहुंचीं एक्ट्रेस निधि अग्रवाल: मंगला आरती में शामिल हुईं, फिल्म ‘राजा साब’ की सफलता के लिए प्रर्थना; हैदराबाद में भीड़ में फंसी थीं फिल्म अभिनेत्री निधि अग्रवाल आध्यात्मिक नगरी काशी पहुंचीं। उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा विश्वनाथ के मंगला आरती देखी। ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर पहुंचीं निधि ने विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-शांति की कामना की। इसके बाद उन्होंने काशी के रक्षक माने जाने वाले बाबा काल भैरव का भी दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्म ‘द राजा साब’ की सफलता के लिए विशेष प्रार्थना भी की। निधि काे देखकर उनके प्रशंसकों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। काशी भ्रमण के दाैरान निधि अग्रवाल पूरी तरह भक्ति भाव में डूबी दिखीं। पूरी खबर पढ़ें मुख्तार के बेटे अब्बास को बड़ी राहत, SC ने अंतरिम जमानत को नियमित में बदला माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास को गैंगस्टर एक्ट में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने अंतरिम जमानत को नियमित जमानत में बदल दिया है। कोर्ट ने कहा, ‘अंतरिम जमानत के दौरान अब्बास का आचरण सही रहा, जिसके आधार पर जमानत को नियमित किया जा रहा।’ इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कुछ शर्तें भी लगाई हैं। कोर्ट ने कहा है कि अब्बास को यूपी छोड़ने से पहले पुलिस और प्रशासन को जानकारी देनी होगी। वह कानून व्यवस्था और जांच प्रक्रिया में कोई बाधा नहीं डालेंगे। दूध अटकने से 4 माह की बच्ची की मौत, सांस की नली चोक होने से दम घुटा हाथरस के कोतवाली क्षेत्र के गांव तरफरा में महज चार महीने की मासूम बच्ची की श्वास नली में दूध फंस जाने से मौत हो गई। दूध पीने के बाद बच्ची मां की गोद में सो गई थी, लेकिन कुछ ही घंटों में उसकी सांसें थम गईं। मासूम की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा है। गांव निवासी शकील की चार माह की बेटी अक्सा को रात में दूध पिलाया गया था। दूध पीने के बाद वह सामान्य रूप से सो गई, लेकिन कुछ देर बाद अचानक उसकी हालत बिगड़ने लगी। बच्ची को सांस लेने में दिक्कत हुई, जिससे घबराए परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर… मथुरा में पत्नी की हत्या करने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार, ताने मारने पर गला घोंटा मथुरा में 15 दिन पहले हुई महिला की हत्या में फरार चल रहे पति और उसके दोस्त को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों बाइक से जा रहे थे। मुखबिर से पुलिस को उनकी लोकेशन का पता चला। पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कर दी। पुलिस को देख दोस्त ने फायरिंग करके भागने का प्रयास किया। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। गोली दोस्त के पैर में लगी। वह लड़खड़ाकर गिर गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके पकड़े जाने के बाद महिला के पति ने सरेंडर कर दिया। पुलिस घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। वहीं पति से पूछताछ की जा रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर इरफान सोलंकी मामले में हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित किया; सपा नेता ने गैंगस्टर के मुकदमे को रद्द करने की मांग कर याचिका दाखिल की इलाहाबाद हाईकोर्ट में सपा नेता इरफान सोलंकी की गैंगस्टर के तहत दर्ज मुकदमे की पूरी कार्रवाई को रद्द करने की मांग में दायर याचिका पर बहस पूरी हो गई है। कोर्ट ने पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित कर लिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति समित गोपाल की एकलपीठ ने दिया है। कानपुर के जाजमऊ थाने में दिसंबर 2022 को इरफान सोलंकी पर गैंगस्टर के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। ट्रायल कोर्ट की ओर से जारी समन आदेश सहित पूरी कार्रवाई को रद्द करने की मांग में इरफान सोलंकी ने हाईकोर्ट में अर्जी दायर की थी। सोमवार को दोनों पक्षों की बहस पूरी हो गई। इस पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित कर लिया है। पढ़िए पूरी खबर फिरोजाबाद में फ्लिपकार्ट के दो टीम लीडर की हादसे में मौत, हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक में लगी आग, कानपुर के रहने वाले थे मृतक फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर सोमवार रात एक सड़क हादसे में कानपुर निवासी ई-कॉमर्स कंपनी ‘फ्लिपकार्ट’ में दो टीम लीडर की मौत हो गई। कठफोरी के समीप हुए इस हादसे में एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसके बाद बाइक में आग लग गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था। मृतकों की पहचान कानपुर के शनिगवां, रामादेवी निवासी सिद्धार्थ (पुत्र अशोक कुमार) और वैभव अवस्थी (पुत्र अवधेश कुमार अवस्थी) के रूप में हुई है। दोनों युवक ई-कॉमर्स कंपनी ‘फ्लिपकार्ट’ में टीम लीडर के पद पर कार्यरत थे। पढ़िए पूरी खबर आगरा में बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल आगरा में सोमवार रात करीब 9 बजे तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बुलेट बाइक पर सवार चार युवक दयालबाग की ओर जा रहे थे, वहीं दूसरी बाइक पर तीन लोग सामने से आ रहे थे। इसी दौरान एक वाहन को ओवरटेक करते समय दोनों बाइक आमने-सामने टकरा गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। मृतकों की पहचान रामनिवास उर्फ मुन्ना (25) और अभय शर्मा (24) के रूप में हुई है। रामनिवास एलोरा एनक्लेव स्थित सनफ्लावर स्कूल के पास रहता था, जबकि अभय शास्त्री पुरम का निवासी था। पढ़िए पूरी खबर… बाराबंकी में रालोद प्रदेश सचिव को भतीजे ने मारी गोली, अस्पताल मे भर्ती, संपत्ति विवाद में हमला करने वाला गिरफ्तार बाराबंकी के सोमवार देर रात राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रदेश सचिव अफसर अली को गोली मार दी गई। यह घटना संपत्ति बंटवारे के पुराने विवाद में उनके सगे भतीजे द्वारा की गई बताई जा रही है। घायल अफसर अली को तत्काल लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मामला कुर्सी थाना क्षेत्र के लोहराहार गांव का है। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रदेश सचिव अफसर अली वर्तमान में लखनऊ में अपने परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार को पड़ोस के एक गांव में एक परिचित के निधन पर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अपने पैतृक गांव आए थे। अंतिम संस्कार से लौटने के बाद देर रात अफसर अली गांव की एक दुकान के पास ग्रामीणों के साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उनके सगे भतीजे उबैद वहां पहुंचा और तमंचे से उन पर फायर कर दिया। पढ़िए पूरी खबर तीन बदमाशों के पैर में पुलिस ने मारी गोली, मुजफ्फरनगर में ट्रांसफार्मर चोर गिरोह से मुठभेड़, दो बदमाशों पर 32 मुकदमे थे दर्ज मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब 2 बजे पुलिस और ट्रांसफार्मर व हाईटेंशन लाइन के तार चोर गिरोह के सक्रिय सदस्यों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिससे वे घायल हो गए। पुलिस ने मौके से चोरी का भारी मात्रा में कॉपर, बिजली का तार, एक कार और अवैध हथियार बरामद किए हैं। घायल बदमाशों की पहचान फुगाना निवासी नीरज पुत्र राजवीर, खालापार थाना क्षेत्र के गांव वहलना निवासी अनिल कुमार और भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना निवासी आरिफ के रूप में हुई है। सीओ ने बताया कि नीरज फुगाना थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में करीब दो दर्जन गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। अनिल के खिलाफ भी आधा दर्जन से अधिक और आरिफ के खिलाफ भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पढ़िए पूरी खबर पुलिस ने दो लुटेरों के पैर में मारी गोली, मुजफ्फरनगर के शाहपुर हुई मुठभेड़, लूटी गई बाइक व नकदी बरामद मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और लुटेरों के बीच मंगलवार को सुबह करीब 9 बजे मुठभेड़ हुई। इसमें लूट के दो आरोपी घायल हो गए, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई बाइक और नगदी बरामद की है। यह घटना रविवार देर शाम की है। कस्बे के मोहल्ला गोकुलपुर निवासी पशु चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार गांव पलड़ी में एक बीमार पशु को देखने जा रहे थे। जब वे रजबहे की पटरी के पास पहुंचे, तो वहां मौजूद तीन युवकों ने उनके सिर पर वार कर दिया। इससे वे नीचे गिर गए। तीनों युवक उनकी बाइक और नगदी लूटकर फरार हो गए थे। पढ़िए पूरी खबर सहारनपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 1 के पैर में लगी गोली; दूसरा फरार सहारनपुर में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक नशा तस्कर गोली लगने से घायल हो गया, जिसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। यह मामला मिर्जापुर क्षेत्र थाना का है। पढ़िए पूरी खबर… झांसी पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार, एक बदमाश के दाएं पैर में लगी गोली, चोरी का ट्रैक्टर और अवैध तमंचा बरामद झांसी में मंगलवार तड़के बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में जा लगी। गरौठा थाना पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ट्रैक्टर चोरी में वांछित अभियुक्त निपान से मोती कटरा मार्ग पर नाले के पास मौजूद हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त प्रदीप राजपूत गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरे अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पढ़िए पूरी खबर कांग्रेस लखनऊ में करेगी शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर राहुल-प्रियंका होंगी शामिल कांग्रेस 2027 विधानसभा चुनाव से पहले यूपी की राजधानी लखनऊ में बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है। मई में संभावित ये शक्ति प्रदर्शन रमाबाई अम्बेडकर मैदान में होगा। इसमें प्रदेश के कोने–कोने से कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचेेंगे। इसमें कांग्रेस का पूरा शीर्ष नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से लेकर राहुल–प्रियंका गांधी सहित अन्य नेता मौजूद रहेंगे। कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि इस शक्ति प्रदर्शन से पार्टी 2027 विधानसभा चुनाव का आगाज करेगी। कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर यूपी कांग्रेस 2026 के अपने राजनीतिक कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। आराधना मिश्रा मोना कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया से मुखातिब थीं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस वचनबद्ध है, जब कभी देश और प्रदेश की जनता के संविधानिक अधिकारों पर हमला होगा, गरीबों के अधिकारों का हनन होगा, कांग्रेस पार्टी आवाज बनकर सदन में लड़ेगी और सड़क पर संघर्ष करेगी। उन्होंने साल भर होने वाले 7 प्रमुख कार्यक्रम की जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर… पीलीभीत में खाई में गिरी स्कार्पियों, दो युवकों की मौत; एक की हालत गंभीर पीलीभीत में सोमवार की रात स्कार्पियों सवार शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान स्कार्पियों अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। जिससे स्कार्पियों सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब शादी समारोह से लौट रहे तीन दोस्तों की स्कार्पियों अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। जानकारी के अनुसार, थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के ग्राम कजरी निरंजनपुर में सरवन सिंह लाहौरिया के आवास पर विवाह समारोह आयोजित था। इसमें शामिल होने के लिए जयदीप उर्फ दीपू, हरमीत सिंह और लवजीत सिंह एक स्कार्पियों से गए थे। पढ़ें पूरी खबर… सपना चौधरी को लखनऊ हाईकोर्ट से राहत: विदेश जाने से रोक हटाई, 10 साल के लिए पासपोर्ट रिन्यू होगा मशहूर स्टेज परफॉर्मर सपना चौधरी को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ से बड़ी राहत मिली है। न्यायालय ने उनके पासपोर्ट नवीनीकरण से इनकार करने वाले आदेश को रद्द कर दिया है। इसके साथ ही, कोर्ट ने दस वर्ष की अवधि के लिए उनका पासपोर्ट नवीनीकृत करने का निर्देश दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
यूपी की बड़ी खबरें:रक्षा मंत्री की भतीजी का कार्डियक अरेस्ट से निधन, भाजपा नेता अनुपमा चंदेल को बेटी ने दी मुखाग्नि
