यूपी की बड़ी खबरें:कांग्रेस लखनऊ में करेगी शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर राहुल–प्रियंका होंगी शामिल

Spread the love

कांग्रेस 2027 विधानसभा चुनाव से पहले यूपी की राजधानी लखनऊ में बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है। मई में संभावित ये शक्ति प्रदर्शन रमाबाई अम्बेडकर मैदान में होगा। इसमें प्रदेश के कोने–कोने से कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचेेंगे। इसमें कांग्रेस का पूरा शीर्ष नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से लेकर राहुल–प्रियंका गांधी सहित अन्य नेता मौजूद रहेंगे। कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि इस शक्ति प्रदर्शन से पार्टी 2027 विधानसभा चुनाव का आगाज करेगी। कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर यूपी कांग्रेस 2026 के अपने राजनीतिक कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। आराधना मिश्रा मोना कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया से मुखातिब थीं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस वचनबद्ध है, जब कभी देश और प्रदेश की जनता के संविधानिक अधिकारों पर हमला होगा, गरीबों के अधिकारों का हनन होगा, कांग्रेस पार्टी आवाज बनकर सदन में लड़ेगी और सड़क पर संघर्ष करेगी। उन्होंने साल भर होने वाले 7 प्रमुख कार्यक्रम की जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर… पीलीभीत में खाई में गिरी स्कार्पियों, दो युवकों की मौत; एक की हालत गंभीर पीलीभीत में सोमवार की रात स्कार्पियों सवार शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान स्कार्पियों अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। जिससे स्कार्पियों सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब शादी समारोह से लौट रहे तीन दोस्तों की स्कार्पियों अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। जानकारी के अनुसार, थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के ग्राम कजरी निरंजनपुर में सरवन सिंह लाहौरिया के आवास पर विवाह समारोह आयोजित था। इसमें शामिल होने के लिए जयदीप उर्फ दीपू, हरमीत सिंह और लवजीत सिंह एक स्कार्पियों से गए थे। पढ़ें पूरी खबर… 17 IAS का प्रमोशन; मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद समेत 5 अफसर ACS बने यूपी सरकार ने 1995 बैच के 17 आईएएस अफसरों को प्रमुख सचिव से अपर मुख्य सचिव बनाया है। 5 अफसरों को अपर मुख्य सचिव (ACS) बनाया गया है। इनमें मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद, यूपी पावर कॉर्पोरेशन के एमडी आशीष गोयल, पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात, पशुपालन विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम और आर. रविंद्र कुमार शामिल हैं। केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर गए मृत्यंजय नारायण, भुवनेश कुमार और संतोष कुमार यादव को भी वेतनमान 2,25,000 पे मैट्रिक्स लेवल 17 में पदोन्नत किया गया है। यूपी के 17 लापरवाह मेडिकल अफसर बर्खास्त, लखनऊ के 4 डॉक्टरों से जवाब-तलब; 3 को चेतावनी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सरकारी अस्पतालों में लापरवाही बरतने वाले चिकित्साधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। 17 चिकित्साधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। ये डॉक्टर लंबे समय से ड्यूटी से गैरहाजिर थे। मरीजों के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले 4 चिकित्साधिकारियों के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें झांसी के युवक की MP में गोली मारकर हत्या, प्रधान पति फॉर्च्यूनर में बैठाकर ले गया था झांसी के युवक की मध्य प्रदेश में गोली मारकर हत्या कर दी गई। गांव का प्रधान पति युवक का दोस्त था। प्रधान उसे घर से अपनी फॉर्च्यूनर में बैठाकर एमपी एक पार्टी में ले गया था। शराब पार्टी के दौरान किसी ने युवक की हथेली और सीने में गोली मार दी। इसके बाद पार्टी में हड़कंप मच गया। जिसके बाद घायल को झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां पर युवक को मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों के आने के बाद प्रधान पति मेडिकल कॉलेज से भाग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। एमपी पुलिस भी झांसी पहुंच गई है। घटना निवाड़ी के टेहरका थाना क्षेत्र के गांव की है। पढ़ें पूरी खबर वाराणसी में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पक्षी से टकराया, 216 यात्री सवार थे वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार शाम को फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। 6ई-437 फ्लाइट गोरखपुर से बेंगलुरु जा रही थी। विमान में 216 यात्री सवार थे। सभी को सुरक्षित उतार लिया गया। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, आसमान में एक पक्षी टकरा गया जिससे विमान के आगे वाले हिस्से यानी नोज सेक्शन को नुकसान पहुंचा। खतरे को भांपते हुए पायलट ने तत्काल वाराणसी एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया। फिर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान ने शाम 7:05 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर लैंड किया। पढ़िए पूरी खबर संभल में सरकारी जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई: 1700 वर्गमीटर पर बने 8 मकानों में से 4 तोड़े, 4 इलाहाबाद हाईकोर्ट गए संभल में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की गई। राजस्व प्रशासन ने खाद के गड्ढे के लिए आरक्षित भूमि पर बने चार मकानों को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू की। हालांकि, मकान मालिकों ने नोटिस मिलने के बाद एक दिन पहले ही स्वयं तोड़फोड़ शुरू कर दी थी। मामला थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र की नगर पंचायत सिरसी के मोहल्ला शर्की कर्बला रोड का है। सोमवार को नायब तहसीलदार बबलू कुमार और हल्का लेखपाल पुष्पेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार के अनुसार, गाटा संख्या 1608 पर कुल आठ मकान बने हैं, जिनकी पैमाइश की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद HC के फैसले को रद्द किया, शामली के रेप के आरोपी को जमानत दी थी, कहा- अपराध जघन्य, समाज को झकझोरने वाला शामली की नाबालिग लड़की से रेप और यौन उत्पीड़न के आरोपी को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 8 महीने पहले जमानत दे दी थी। अब सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के जमानत आदेश को रद्द करते हुए कड़ी टिप्पणी की है। कहा कि यह आदेश अनुचित, तर्कहीन और प्रासंगिक तथ्यों की अनदेखी करने वाला है। जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस आर. महादेवन की बेंच ने कहा कि निचली अदालतों को जमानत पर विचार करते समय अपराध की प्रकृति और गंभीरता को देखना चाहिए। अदालत ने स्पष्ट किया कि केवल चार्जशीट दाखिल हो जाने से जमानत पर विचार रोका नहीं जा सकता, लेकिन पॉक्सो जैसे कानूनों में वैधानिक कठोरता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मौजूदा मामले में आरोप बेहद गंभीर हैं। आरोप है कि आरोपी ने सशस्त्र धमकी देकर नाबालिग पीड़िता का बार-बार यौन उत्पीड़न किया और ब्लैकमेल करने के लिए वीडियो रिकॉर्ड किए। अदालत ने कहा कि इस तरह के जघन्य कृत्य पीड़िता के जीवन पर विनाशकारी प्रभाव डालते हैं और समाज की सामूहिक चेतना को झकझोरते हैं। पढ़ें पूरी खबर… झांसी में गुटखा कारोबारी के मुनीम से लूट, हाइवे पर बदमाशों ने कार रुकवाई, रुपयों से भरा बैग छीनकर भागे झांसी में रविवार रात को गुटखा कारोबारी के मुनीम से लूट हो गई। वो जालौन और झांसी के कारोबारियों से रुपए कलेक्ट करके कार से झांसी लौट रहा था। रास्ते में बाइक सवार 2 बदमाशों ने कार रुकवा ली और डरा धमकाकर रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग गए। लूट की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने हाइवे पर नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला। मगर बदमाशों का सुराग नहीं लगा। घटना चिरगांव थाना क्षेत्र में कानपुर-झांसी हाइवे पर बरल गांव के पास हुई है। यहां पढ़ें पूरी खबर आजमगढ़ में डीजे बजाने का विरोध करने पर डॉक्टर को मिली हत्या की धमकी आजमगढ़ के मंडलीय अस्पताल में कार्यरत आर्थो के डॉक्टर विनोद कुमार को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में बताया कि उनके आवास के बगल में जावेद अख्तर और मोहम्मद अख्तर का मकान है। दोनों आए दिन शराब पीकर नशे में पूरी रात गाली गलौज करते हैं। उन्होंने जब इसका विरोध किया तो गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। एक दिन पहले भी वे दोनों अपने घर में तेज डीजे की धुन पर पार्टी कर रहे थे। उन्होंने जब उनसे डीजे धीरे करने को कहा तो उनके साथ अभद्रता की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब घटना की जांच में जुट गई है। डॉक्टर के घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से फुटेज खंगाले जा रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर