यूपी की बड़ी खबरें:6 IAS-PCS अफसरों का तबादला, ललितपुर के ADM राजेश श्रीवास्तव को गोरखपुर मंडल भेजा गया

Spread the love

योगी सरकार ने शुक्रवार देर शाम तीन IAS और तीन PCS अफसरों की तबादला सूची जारी की है। अपर मुख्य सचिव बाबू लाल मीणा को उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण और रेशम विभाग के साथ ही खाद्य प्रसंस्करण के विभागाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अभी तक टीके शिबू के पास इसका विभागाध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार था। होमगार्ड विभाग के प्रमुख सचिव राजेश सिंह को पिछडा वर्ग कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के प्रबंध निदेशक राजकमल यादव का ट्रांसफर खाद्य प्रसंस्करण विभाग की विशेष सचिव पद पर किया गया है। वहीं, पीसीएस अधिकारियों में राजेश कुमार श्रीवास्तव को अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति) ललितपुर से अपर आयुक्त गोरखपुर मंडल भेजा गया है। उप जिलाधिकारी अंबेडकरनगर संजय मिश्रा को अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति) ललितपुर बनाया गया है। उप जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर ललित कुमार मिश्रा को उप जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। टीचर सुसाइड मामले में देवरिया की BSA सस्पेंड, सैलरी रिलीज करने के बदले 20 लाख रुपए मांगे गए थे देवरिया में टीचर कृष्ण मोहन सिंह के सुसाइड के मामले में सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। देवरिया की BSA शालिनी श्रीवास्तव को सस्पेंड कर दिया है। BSA के खिलाफ विभागीय जांच में लगे आरोप सही मिले थे। इस पर डीएम दिव्या मित्तल ने बीएसए को डांट भी लगाई थी और कार्रवाई के लिए सरकार को पत्र भेजा था। वहीं, शिक्षक लगातार इसे लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। निलंबन अवधि के दौरान शालिनी श्रीवास्तव को भत्ता मिलेगा। उन्हें शिक्षा निदेशक (बेसिक), उत्तर प्रदेश, लखनऊ कार्यालय से संबद्ध किया गया है। शासन ने निर्देश दिया है कि देवरिया के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के खाली पद पर नियमित तैनाती होने तक प्राचार्य, डायट (देवरिया) को अतिरिक्त प्रभार सौंपा जाए। BSA और बाबू पर आरोप है कि उन्होंने वेतन बहाली के लिए 20 लाख रुपए की मांग की थी। पढ़ें पूरी खबर… बांदा में महिला ने 5 साल की बेटी को यमुना नदी में फेंका, खुद भी कूदी; राहगीरों ने बचाई जान, मासूम की तलाश
बांदा में एक महिला ने घरेलू कलह के चलते 5 साल की बेटी को यमुना नदी में फेंक दिया। इसके बाद महिला ने खुद भी नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि, वहां मौजूद राहगीरों ने उसे बचा लिया। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। बच्ची की तलाश शुरू कर दी है। घटना शुक्रवार शाम करीब 5 बजे की है। मरका थाना क्षेत्र के वशिस्टन पुरवा मजरा मऊ निवासी रूबीना यादव ने अपनी पांच साल की बेटी पिंकी को यमुना पुल से नदी में फेंक दिया। बेटी को नदी में फेंकने के बाद रूबीना खुद भी नदी में कूदने लगी। लेकिन राहगीरों ने उसे देख लिया और तुरंत पकड़कर उसकी जान बचा ली। पढ़ें पूरी खबर… कासगंज में हाईस्कूल के छात्र की बिगड़ी तबीयत, एग्जाम देने के बाद मौत कासगंज में हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौटे छात्र कपिल की मौत हो गई। परीक्षा के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद स्कूल में ही उसका इलाज कराया गया। हालांकि पेपर देने के बाद उसकी हालत फिर बिगड़ी। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को कपिल हाईस्कूल की परीक्षा देने गया था। पेपर देते समय अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। स्कूल स्टाफ ने डॉक्टर को बुलाकर विद्यालय में ही इलाज कराया। इलाज के बाद छात्र ने परीक्षा पूरी की। परीक्षा खत्म होने के बाद छात्र की तबीयत दोबारा बिगड़ गई। परिजन उसे पहले सोरों के स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…

वाराणसी में युवती के साथ गैंगरेप: मोबाइल बनवाने के बहाने सहेली ले गई, झांड़ियों में 5 दोस्तों ने दुष्कर्म किया वाराणसी में एक युवती के साथ 5 युवकों ने गैंगरेप किया। एक युवक की प्रेमिका उसे मोबाइल बनवाने के बहाने घर से बुलाकर ले गई। वह उसे गंगा किनारे लेकर पहुंची, जहां उसे नशीली चाय पिलाई। उसके बाद पांचों युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। फिर बदहवास हालत में उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। रात होते ही जब युवती घर नहीं पहुंची, तो परिजनों ने उसकी सहेली से संपर्क किया, लेकिन उसने कुछ जानकारी नहीं दी। तलाश करने पर युवती गंगा किनारे बदहवास मिली और उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। उसे तुरंत घर लाया गया और पूछताछ की गई। युवती ने परिजनों को इस दर्दनाक घटना की पूरी आपबीती बताई। इसके अगले दिन परिजन ने थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया। यह घटना चौबेपुर थाना क्षेत्र के बुधवार शाम करीब 5 बजे की है। पढ़िए पूरी खबर… संतकबीरनगर में अर्टिगा पोल से टकराई, बारात से लौट रहे 3 दोस्तों की मौत यूपी के संतकबीर नगर में शादी समारोह से लौट रही कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार सवार 3 दोस्तों की मौत हो गई। जबकि 3 घायल हैं। हादसा शुक्रवार सुबह उस वक्त हुआ जब फंक्शन से लौटते समय अर्टिगा कार रोड साइड पड़ी गिटि्टयों में फिसल गई। तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पास लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि खंभे से टकराकर कार एक मकान की दीवार में घुस गई। हादसे में कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। दोनों दरवाजे भी उखड़कर अलग हो गए। पढ़िए पूरी खबर… झांसी में ट्रैक्टर-टॉली पलटने से महिला की मौत, 13 घायल; बेटा होने की खुशी में मंदिर में घंटा चढ़ाकर लौट रहे थे झांसी में गुरुवार रात को श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल है। इनको झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बेटे की मनोकामना पूरी होने पर एक दंपती अपने परिवार, रिश्तेदारों और ग्रामीणों को लेकर बैरागढ़ माता के मंदिर गए थे। वहां घंटा चढ़ाया और भंडारा हुआ। शाम को 3 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से सभी श्रद्धालु घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर के ड्राइवर ने शराब पी रखी थी। वो ट्रैक्टर को तेज स्पीड में चला रहा था। तभी ट्रैक्टर अंसुलित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इसमें एक रिश्तेदार शगुना देवी (65) की मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार 13 लोग घायल हो गए। पढ़िए पूरी खबर… दरोगा अजय गोंड की डूबने से हुई थी मौत: बस्ती में डायटम रिपोर्ट में पुष्टि, DIG बोले- खुद कूदे थे
यूपी के बस्ती में तैनात सीनियर दरोगा अजय कुमार की डायटम रिपोर्ट आ गई है। इसमें उनकी मौत पानी में डूबने से बताई गई है। पुलिस का कहना है कि दरोगा अजय कुमार ने खुद ही नदी में छलांग लगाई थी। DIG संजीव त्यागी ने बताया- कुछ मछुआरों ने दरोगा अजय कुमार को नदी में कूदते हुए देखा था। हालांकि, पुलिस इस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति से पूछताछ के आधार पर जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा होने की संभावना है। 5 फरवरी की शाम को परशुरामपुर थाने में तैनात दरोगा लापता हो गए थे। तीन दिन बाद उनकी लाश अयोध्या में सरयू नदी में मिली थी। लाश मिलने के दो दिन पहले उनकी बाइक कुआनो नदी के पास मिली थी। दरोगा की लाश मिलने के बाद एडीएम भाई ने हत्या की आशंका जताई थी। उन्होंने पुलिसवालों पर भी गुमशुदगी के बाद खोजने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। पढ़िए पूरी खबर…
आगरा में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष: पुलिस के सामने चले लाठी-डंडे, फिर हुआ पथराव आगरा में वाहन खड़े करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इससे गली में रह रहे दो परिवार आमने-सामने आ गए। इसके बाद पुलिस तो आई, लेकिन मामला शांत होने की जगह बढ़ता चला गया। दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पथराव हुआ। अफरातफरी मच गई। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। मामला थाना एत्माद्दौला का है। वायरल CCTV में दिख रहा है कि एक पक्ष दूसरे पक्ष की तरफ पुलिस को लेकर जा रहा है। पुलिस दोनों को समझाने की कोशिश करती है। कोई सुनने के लिए तैयार नहीं होता है। इसके बाद दूसरे पक्ष की ओर से ब्लैक शर्ट पहने हुए लड़का पीली टी-शर्ट पहने व्यक्ति को धक्का देता है। पूरी खबर पढ़ें फर्रुखाबाद में दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपती की हत्या, घर में बिखरा पड़ा मिला सामान, लूट की आशंका फर्रुखाबाद के कायमगंज के मोहल्ला कंचा गंगा दरवाजा में गुरुवार की दोपहर में एक बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बुजुर्ग के गले में तार कसा हुआ मिला, वहीं पत्नी के सिर पर गंभीर चोट लगी दिखाई दी। बुजुर्ग का शव बेड पर और महिला का शव फर्श पर पड़ा मिला। घर में सिर्फ यही दोनों लोग रहते थे। सुबह महिला को लोगों ने झाड़ू लगाते देखा था, इसलिए अंदाजा लगाया जा रहा है कि घटना दोपहर के समय हुई है। दूध देने वाला पहुंचा तो दरवाजा खुला देखकर अंदर आवाज लगाते हुए दाखिल हुआ। घर में दोनों का शव देखकर उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर कायमगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घर के हालात देखकर लूट के दौरान हत्या की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। पूरी खबर पढ़ें मथुरा में कुंड में डूबने से दो दोस्तों की मौत, आशेश्वर महादेव मंदिर के पास हादसा, दादा बोले- बरसाना की होली देखने गया था पोता मथुरा के बरसाना से होली का पर्व देखकर लौट रहे दो युवक नंदगांव स्थित आशेश्वर महादेव मंदिर के कुंड में डूब गए। बुधवार देर रात तक चले बचाव अभियान के बाद दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए। यह घटना नंदगांव के आशेश्वर महादेव मंदिर के पास हुई। कोसी क्षेत्र के मीना नगर निवासी 15 वर्षीय रवि और 17 वर्षीय सक्षम अपने एक अन्य साथी के साथ बरसाना में होली देखने गए थे। कार्यक्रम के बाद लौटते समय वे नंदगांव स्थित आशेश्वर महादेव मंदिर के पास एक तालाब पर रुके। गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनके तीसरे साथी ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। तलाशी अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद रवि और सक्षम के शव तालाब से बाहर निकाले गए। पूरी खबर पढ़ें