प्रयागराज में एक निजी स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्रों की खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में छात्र अपने स्कूल के फेयरवेल फंक्शन के दौरान 100 से अधिक लग्जरी गाड़ियों का काफिला निकालते नजर आ रहे हैं। काफिले में शामिल गाड़ियां तेज रफ्तार में शहर की सड़कों पर दौड़ती दिखीं। वायरल वीडियो में छात्र गाड़ियों के दरवाजों पर लटककर रील बनाते और सड़कों पर स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं। हाईस्पीड में चल रही गाड़ियों के कारण शहर के कई प्रमुख चौराहों पर जाम की स्थिति बन गई। पढ़ें पूरी खबर… 7 IAS के ट्रांसफर, प्रत्यूष पाण्डेय को समन्वय विभाग, राजेश कुमार सिंह को CDO देवरिया बनाया यूपी सरकार ने मंगलवार रात 7 IAS के ट्रांसफर कर दिए। इनमें सीडीओ देवरिया प्रत्यूष पाण्डेय को समन्वय विभाग का परियोजना समन्वयक बनाया गया है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव राजेश कुमार सिंह को सीडीओ देवरिया बनाया गया है। वहीं, सीडीओ सुलतानपुर अंकुर कौशिक को उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। ट्रांसफर लिस्ट देखें… 29-30 जनवरी को होने वाली TET की परीक्षा स्थगित, 15 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी प्रभावित उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के नए अध्यक्ष और पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार ने मंगलवार को पहली बैठक ली। जिसमें उन्होंने 29 और 30 जनवरी को होने वाली UP TET (शिक्षा पात्रता परीक्षा) स्थगित करने का बड़ा फैसला लिया है। परीक्षा क्यों स्थगित की गई है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। नई तारीख जल्द घोषित करने की बात कही जा रही है। यह परीक्षा 2022 के बाद होने जा रही थी। प्रशांत कुमार के इस फैसले से 15 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी प्रभावित हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था- बिना TET पास शिक्षक योग्य नहीं
1 सितंबर, 2025 को सुप्रीम कोर्ट तमिलनाडु और महाराष्ट्र में टीचिंग के लिए TET की अनिवार्यता से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई कर रहा था। मामले को जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह सुन रहे थे। इसके बाद उन्होंने फैसला दिया- जिन टीचर्स की नौकरी को 5 साल से ज्यादा बचे हैं, उन्हें टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट क्वॉलिफाई करना जरूरी होगा। अगर ऐसा नहीं किया तो उन्हें इस्तीफा देना होगा या फिर कंपल्सरी रिटायरमेंट लेना होगा। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद पूरे देश में करीब 10 लाख टीचर प्रभावित हुए। अकेले यूपी में 2 लाख शिक्षकों पर असर पड़ा। कोर्ट ने अपने इस निर्देश में कहा कि माइनॉरिटी इंस्टीट्यूशंस पर यह फैसला लागू होगा या नहीं, इसका फैसला बड़ी बेंच करेगी। पढ़ें पूरी खबर… बिजनौर में लेखपाल 5 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार, रजिस्ट्री में नाम सही करने के लिए मांगे थे बिजनौर में मुरादाबाद एंटी करप्शन टीम ने एक लेखपाल को 5,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सदर तहसील में तैनात लेखपाल रविंद्र कुमार ने धर्मेंद्र से एक रजिस्ट्री में नाम संशोधन के लिए रुपए मांगे थे। 5 हजार पर बात बनी। युवक ने एंटी करप्शन टीम को इसकी जानकारी दे दी। जैसे ही युवक रुपए देने तहसील पहुंचा। मौके पर मौजूद टीम ने लेखपाल को रुपए लेते गिरफ्तार कर लिया। पढ़ें पूरी खबर…
पंचायत चुनाव से पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी यूपी का दौरा करेंगे, मथुरा से होगी शुरूआत
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी 27 दिसंबर से उत्तर प्रदेश का दौरा शुरू करेंगे। पंचायत चुनाव से पहले वह एक बार पूरे प्रदेश का दौरा करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, पंकज चौधरी अपने इस दौरे की शुरुआत पश्चिमी उत्तर प्रदेश से करेंगे। 27 दिसंबर को वह श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा से बतौर प्रदेश अध्यक्ष अपने दौरे की शुरुआत करेंगे। इसी दिन उनका आगरा दौरा भी प्रस्तावित है। इसके बाद 28 दिसंबर को वह मेरठ पहुंचेंगे। दौरे के दौरान पंकज चौधरी बीजेपी के जिला पदाधिकारियों, स्थानीय विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकें करेंगे और संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
