Uttarakhand Latest News : उत्तराखंड की आस्था और परंपरा की प्रतीक नंदा देवी राजजात को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. समिति ने सुरक्षा और 12 वर्षीय परंपरा का हवाला देते हुए यात्रा को 2027 में कराने का फैसला लिया है. वहीं कुरुड धाम के पुजारी और ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं. अंतिम निर्णय को लेकर अब महापंचायत पर सबकी नजर है.
नंदा देवी राजजात 2027 में, सुरक्षा और परंपरा के नाम पर बड़ा फैसला, कुरुड मंदिर में महापंचायत का ऐलान
