इस दौरान जमकर बम पटाखे फोड़े गए और लोगों को मिठाइयां खिलाई गई। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के पक्ष में जमकर नारेबाजी भी की गई। लोगों ने कहा कि बिहार चुनाव परिणाम से यह स्पष्ट हो गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार से आम जनता पूरी तरह से संतुष्ट है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नकारात्मक और तोड़ने वाली राजनीति को आम जनता कभी स्वीकार नहीं कर सकती।
जश्न मनाने वालों में पूर्व सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार, ज्योतिष भगत, आनंद कुमार, प्रदेश कार्य समिति सदस्य शशि भूषण भगत, जितेंद्र कश्यप, अनूप साहू, लव चौधरी, कृष्णानंद तिवारी, राजकुमार साहू, जयप्रकाश भाला, राजेश्वर गुप्ता, राजकुमार जायसवाल, सुनील साहू, मनोज लाल स्वर्णकार, नीरज चौरसिया, पंचू घोष सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
