भोपालः जनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनी लोगों की समस्याएं, दिव्यांग गुलाब बाई को प्रदान की ट्राई साइकिल

Spread the love

भोपालः जनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनी लोगों की समस्याएं, दिव्यांग गुलाब बाई को प्रदान की ट्राई साइकिल

भोपाल, 18 मार्च (हि.स.)। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में मंगलवार को एडीएम भूपेंद्र गोयल, अंकुर मेश्राम, जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी एवं अन्य अधिकारियों ने जिले से जनसुनवाई में आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अनेक समस्याओं का निराकरण मौके पर ही कर दिया गया। जनसुनवाई में आए नागरिकों से 98 आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई में शिव नगर कॉलोनी, विदिशा रोड भोपाल से दिव्यांग गुलाब बाई पंथी पत्नी घनश्याम पंथी को कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह के आदेशानुसार सामाजिक न्याय नि:शक्तजन कल्याण विभाग द्वारा ट्राई साईकिल प्रदान की गई।

एडीएम गोयल, मेश्राम एवं सीईओ इला तिवारी ने जनसुनवाई में आए हर एक आवेदक से धैर्यपूर्वक उनकी समस्याओं पर चर्चा की और उन्हें उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन भी दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को नागरिकों से प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशील रूख अपनाते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवेदकों की समस्याओं पर संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।