भोपालः उद्यमिता एडवेंचर कैम्प का समापन

Spread the love

प्रतिभागियों ने समूह में कार्य करते हुए बिजनेस आइडिया डेवलेपमेंट असाइनमेंट के तहत ड्रीम होम बिल्ड सर्विसेस ऐप, ग्रीन एनर्जी एफिशिएंट, स्ट्रीट लैम्प, प्लास्टिक वेस्ट से इको ब्रिक्स, स्मार्ट डस्टबिन और बाँस आधारित प्रोजेक्ट प्रस्तुत किये। यह शिविर विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिये नवाचार, आत्म-निर्भरता और रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। समापन समारोह में स्कूल शिक्षा विभाग के समग्र शिक्षा अभियान की अपर परियोजना संचालक मनीषा सेतिया ने कहा कि संघर्षों से ही सफलता का रास्ता निकलता है। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे व्यावसायिक दक्षता हासिल कर रोजगार माँगने वाले नहीं, देने वाले बनें।