वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से मध्य प्रदेश में ओले-बारिश का दौर जारी है। मंगलवार को भोपाल, ग्वालियर, रीवा समेत 20 जिलों में मावठा गिरने का अलर्ट है। भोपाल, छतरपुर, गुना राजगढ़ और भिंड में मंगलवार सुबह बारिश हुई। रायसेन में ओस की बूंदें जम गईं। ग्वालियर में ओले गिरे, जिससे फसलों को नुकसान हुआ है। वहीं उज्जैन, इंदौर धार और मुरैना के अंबाह में घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी 30 से 50 मीटर रह गई है। मौसम विभाग के अनुसार, इसके बाद 3 दिन प्रदेश में कोहरा छाएगा। वहीं, नए सिस्टम की वजह से फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। सोमवार को भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर और जबलपुर संभाग के 20 से ज्यादा जिलों में बारिश और बादल वाला मौसम रहा। टीकमगढ़, आगर-मालवा, अशोकनगर में सुबह ही बारिश हो गई, जबकि कुछ जिलों में शाम को मौसम बदला। उत्तरी हिस्से में सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। आज इन जिलों में असर मौसम विभाग ने मंगलवार को ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इनमें से कई जिलों में सुबह मध्यम कोहरा भी रहा। अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम
भोपाल-भिंड-छतरपुर-गुना में बारिश, ग्वालियर में गिरे ओले:रायसेन में ओस जमी, उज्जैन-इंदौर-धार-अंबाह में घना कोहरा; विजिबिलिटी 30 से 50 मीटर
