मणिपुर में नई सरकार बनने के एक हफ्ते बाद ही एक बार फिर हिंसा भड़क गई है। उखरुल के लिटन सरेइखोंग गांव में उपद्रवियों ने कई घरों को आग लगा दी। इसके बाद 5 दिन के लिए इंटरनेट सस्पेंड कर दिया है। तांगखुल और कुकी जनजातियों के बीच हाल ही में हुई हिंसक झड़प के बाद उखरुल के लिटन गांव में सिक्योरिटी फोर्स मौजूद हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें… सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री का पदभार संभाला, बैठने से पहले अजित की कुर्सी को प्रणाम किया महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार आज उपमुख्यमंत्री का पदभार संभाला। पदभार संभालने से पहले वह एनसीपी नेताओं प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे और अन्य साथियों के साथ सिद्धिविनायक मंदिर और दादर चैत्यभूमि पहुंची। सुनेत्रा पवार ने 31 जनवरी को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। 28 जनवरी को पुणे के बारामती में डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान दुर्घटना में निधन हो गया था। इसके बाद यह पद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को दिया गया। कुर्सी पर बैठने से पहले सुनेत्रा ने अजित की कुर्सी को सिर झुकाकर प्रणाम किया। अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग में 3.1 तीव्रता का भूकंप अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिला में सोमवार रात 12.58 बजे 3.1 तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का केंद्र जमीन में 10 किलोमीटर नीचे था। भूकंप से किसी तरह से जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
भास्कर अपडेट्स:मणिपुर के उखरुल में हिंसा भड़की, उपद्रवियों ने लिटन सरेइखोंग गांव में कई घरों को जलाया, 5 दिन के लिए इंटरनेट बंद
