भास्कर अपडेट्स:दिल्ली के चांदनी चौक में दुकान में आग लगी; दमकल की 5 गाड़ियां बुझाने में जुटीं

Spread the love

दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में शुक्रवार रात एक दुकान में आग लग गई। दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार रात करीब 10 बजकर 58 मिनट पर आग लगने की जानकारी मिली थी।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।