भारतीय जलदाय श्रमिक संघ के जिला महामंत्री चौधरी मंघाराम कालीराणा ने बताया कि यह रैली 26 जुलाई को सुबह 11 बजे सोजती गेट से आरंभ होकर जालोरी गेट पर विसर्जन के साथ सम्पन्न होगी। रैली में भारतीय जलदाय श्रमिक संघ जोधपुर, विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ, राजस्थान विद्युत ठेका कर्मचारी संघ, बिरला व्हाइट सीमेंट कर्मचारी संघ, आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ, नगर निगम कर्मचारी मजदूर संघ, स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ, रेलवे और डाक कर्मचारी संघ, रोडवेज फेडरेशन, डिफेंस लेबोरेट्री, एमईएस कर्मचारी संघ और जोधपुर पुजारी संघ सहित करीब 18 संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
रैली का मुख्य उद्देश्य भारतीय मजदूर संघ की विचारधारा और संगठनात्मक शक्ति को जन-जन तक पहुंचाना है। रैली के समापन पर जालोरी गेट पर आयोजित सभा को गौरीशंकर व्यास, नारायण सिंह राजपुरोहित, पुखराज बिश्नोई, भंवर आंगनवा, बाबूलाल धायल, कुलदीप सांखला, प्रकाश सिंह गहलोत, धर्मेंद्र सांखला, रामकरण रियाड़, महेंद्र चौधरी, हरिभजन परिहार, कुमसिंह, दिनेश सियाग, सुखराम डूडी आदि संबोधित करेंगे।
