भागवत कथा वाचक संजीव कृष्ण ठाकुर महराज 28 को आएंगे रांची

Spread the love

इस संबंध में प्रमोद सारस्वत ने सोमवार को बताया कि संजीव ठाकुर महाराज बताया कि दिल्ली से रांची पधारे रहे हैं। रांची एयरपोर्ट पर उनके शिष्य और धर्म प्रेमी भव्य स्वागत करेंगे।

उल्लेखनीय है कि रांची से महाराज सड़क मार्ग से बलरामपुर के लिए अपने शिष्यों के संग प्रस्थान करेंगे। 29 अक्टूबर से 4 नवंबर तक बलरामपुर में महाराज के सानिध्य में श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन रखा गया है। सारस्वत ने रांचीवासियों से 28 अक्टूबर को रांची एयरपोर्ट पहुंचकर महाराज का अभिनंदन और स्वागत कर दर्शन लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

सारस्वत ने आग्रह किया है कि आगामी 29 अक्टूबर से 4 नवंबर तक होने वाली श्रीमद् भागवत कथा में शामिल होकर श्रद्धालू कथा का आनंद उठाएं।