भगत की कोठी-हुबली वीकली स्पेशल ट्रेन मंगलवार से

Spread the love

डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन 07360 भगत की कोठी-हुबली वीकली स्पेशल ट्रेन तीस सितंबर से 28 अक्टूबर तक भगत की कोठी से प्रत्येक मंगलवार सुबह 7.50 बजे रवाना होकर बुधवार को दोपहर सवा तीन बजे हुबली पहुंच जाएगी। इसी प्रकार ट्रेन 07359 हुबली-भगत की कोठी फेस्टिवल वीकली स्पेशल 28 सितंबर से 26 अक्टूबर तक हुबली से प्रत्येक रविवार शाम 7.30 बजे रवाना होकर मंगलवार सुबह 5.30 बजे भगत की कोठी पहुंच जाएगी। सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि ट्रेन आवागमन में लूनी, पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन, फालना, पिंडवाड़ा, आबूरोड, पालनपुर, महेसाना, वडोदरा, सूरत, वापी, वसई रोड, कल्याण, पुणे, सतारा, कराड, सांगली, मिरज, घटप्रभा, बेलगावि व धारवाड़ स्टेशनों पर ठहराव करेगी।