चुकंदर भी बिगाड़ सकता है सेहत, ये लोग रहें सावधान, जानें सबसे घातक खतरे

Spread the love

Chukandar ke fayde aur nuksan : चुकंदर में विटामिन, मिनरल, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं. रोजाना चुकंदर खाने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है, हृदय स्वस्थ रहता है और शरीर में ऊर्जा बनी रहती है. ये डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है, लेकिन इसके खतरे भी हैं. चुकंदर खाने से कुछ लोगों का बीपी और कम हो सकता है. ऐसा होने पर चक्कर आना, कमजोरी या दूसरी समस्याएं पैदा हो सकती हैं.