राजा हो या रंक, ये बुलाखियां औरतों की पहली पसंद, स्टाइलिश लुक में जीत रहीं दिल

Spread the love

Kumaoni bulaki : बुलाखी कुमाऊं की पारंपरिक नाक की आभूषण है, जो नाक के बीच में पहनी जाती है. इसका आकार और इसकी बनावट ही इसकी पहचान है. यह केवल सजावट नहीं, बल्कि कुमाऊंंनी स्त्री की संस्कृति, सुहाग और सामाजिक सम्मान का प्रतीक है. आज भी बुलाखी परंपरा और आधुनिकता का सुंदर संगम मानी जाती है. आजकल आधुनिक डिजाइन में हल्की और स्टाइलिश बुलाखियां बनने लगी हैं, जिन्हें युवा पीढ़ी भी पसंद कर रही है.