26 सितंबर को शहर में हुए बवाल के बाद प्रशासन ने अवैध निर्माणों पर निगरानी तेज की थी। इसके बाद बीडीए टीमों ने कैंट, इज्जतनगर, सिटी एरिया और रोडवेज के आसपास सर्वे शुरू किया। अब तक 15 से ज्यादा भवन सील किए जा चुके हैं, जबकि दर्जनों की जांच चल रही है। बताया जा रहा है कि सर्वे पूरा होते ही कई नामी इमारतों पर बुलडोजर चल सकता है।
बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंदन ए ने कहा कि बिना स्वीकृत नक्शे के कोई भी निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई तय है। बीडीए की इस सख्ती से बिल्डरों और कॉलोनाइजरों में हड़कंप मचा हुआ है, जबकि कई लोग अब अपने निर्माण के कागजात खंगालने लगे हैं।
