सहकारिता प्रसार पदाधिकारी संघ ने दिया सांकेतिक धरना

Spread the love

मौके पर जिला सहकारिता प्रसार पदाधिकारी संघ के नेताओ ने अपनी मांगो के संदर्भ में बताया कि सरकार धान अधिप्राप्ति कार्य को लेकर सहकारिता प्रसार पदाधिकारियो पर अनावश्यक कार्रवाई कर रही है, जो बंद होने चाहिए।सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को राजपत्रित पदाधिकारी का दर्जा दिया जाय। बेहतर कार्य संचालन के लिए सहकारिता प्रसार पदाधिकारियो को वाहन उपलब्ध कराया जाय, सहकारी बैंक में पदस्थापित सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को महाप्रबंधक के पद पर नियुक्ति किया जाय,प्रखंड स्तर पर सहकार भवन बनाने एवं कार्यालय स्थापित करने के साथ ही लिपिक और कम्पयूटर ऑपरेटर के पद पर कर्मी की नियुक्ति कराया जाय। साथ ही सभी पैक्सों में गुणवता वाले कर्मी की भी नियुक्ति किया जाय।