BBA स्टूडेंट का शव SYL नहर में मिला:कुरुक्षेत्र में झाड़ियों में फंसी मिली डेडबॉडी, युवती के साथ कार समेत गिरा था

Spread the love

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सतलुज यमुना लिंक (SYL) नहर में कार गिरने के बाद डूबे BBA के स्टूडेंट वरुण सिंगला का शव 50 घंटे बाद बरामद हो गया। वरुण का शव घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर नहर में नीचे झाड़ियों में फंसा हुआ था। गोताखोरों ने शव को बाहर निकालकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए LNJP अस्पताल भेज दिया। वरुण की तलाश में गोताखोरों और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीमें जुटी हुई थीं। 3 फरवरी को वरुण अपनी दोस्त आरुषि के साथ कार में जा रहा था, तभी उनकी कार नहर में गिर गई। आरुषि के परिवार ने वरुण सिंगला पर जानबूझकर कार नहर में गिराने का आरोप लगाया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर वरुण पर हत्या का मामला दर्ज किया था। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…