हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 3 फरवरी को सतलुज यमुना लिंक (SYL) नहर में गिरी कार हादसे में मारे गए वरुण सिंगला के केस में एक नया खुलासा हुआ है। वरुण के पिता छोटू लाल ने बताया कि उनके पैतृक गांव मुर्तजापुर और मॉडल टाउन के पड़ोसी की बेटी की शादी थी। शादी में जाने के लिए वरुण 2 फरवरी को 11 हजार रुपए के कपड़े और जूते लेकर आया था। परिवार का यह भी कहना है कि घटना वाले दिन वह यह कहकर निकला था कि उसे और शॉपिंग करनी है। इसके अलावा, वरुण को लुधियाना में भी अपने एक दोस्त की शादी में जाना था। उधर, एक दिन पहले ही वरुण का शव नहर में झाड़ियों में फंसा मिला। परिवार ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी है। उन्होंने इस घटना को हादसा बताते हुए इत्तेफाकिया कार्रवाई करवाई। वहीं, आयुष के साथ कार में मौजूद युवती आरुषि के परिजनों ने वरुण पर हत्या का आरोप लगाते हुए केयूके थाने में मामला दर्ज कराया है। आरुषि का शव 3 फरवरी को ही कार के साथ नहर से निकाल लिया गया था, जबकि वरुण का शव तीसरे दिन मिला। फिलहाल, दोनों ही परिवार के लोग इस घटना पर कुछ नहीं बोल रहे हैं। पुलिस को भी अभी तक कोई ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। इसलिए दोनों की मौत अभी मिस्ट्री बनी हुई है कि आखिर इनकी कार नहर में कैसे गिरी। जानिए कौन है वरुण और आरुषि, इनके परिवार ने क्या कहा… वरुण BBA, आरुषि MSC कर रही थी वरुण का परिवार पिहोवा के मॉडल टाउन में रहता है। उसके पिता मुर्तजापुर गांव में आटा चक्की चलाते हैं। वरुण अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से BBA कर रहा था। आरुषि शास्त्री कॉलोनी की रहने वाली थी। वह कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से MSC कर रही थी। यह बात सामने आई है कि वरुण और आरुषि स्कूल टाइम में एक साथ पढ़ते थे। करीब 3 साल पहले आरुषि वरुण के ताऊ की बेटी से इकोनॉमिक्स की कोचिंग लेती थी। वरुण की ताऊ की बेटी की शादी हो गई थी। इसके बाद अरुषि ने वहां कोचिंग छोड़ दी थी। 3 नवंबर 2025 को आरुषि 21 साल की हुई थी। परिवारों को बच्चों के बारे में नहीं पता घटना पर वरुण के परिवार का कहना है क 3 फरवरी को वरुण कार लेकर घर से अकेला निकला था। उन्हें नहीं पता कि वह युवकी उसकी कार में कैसे आई और ये नहर में कैसे गिरे। वहीं आरुषि के पिता हतेश का कहना है कि वरुण ने जानबूझकर कार नहर में गिराई है। पूरी साजिश के तहत आरुषि की हत्या की गई। फोरेंसिक एक्सपर्ट बोले- दोनों की मौत डूबने से हुई फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. गौरव कौशिक ने बताया कि वरुण और आरुषि की मौत डूबने से हुई है। आरुषि के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं था। वरुण के फेस पर काटने के निशान थे। वरुण की आंख के नीचे और होंठ पर मछलियों और अन्य जलीय-जीवों ने नोंचा हुआ था। अब जानिए कैसे हुआ हादसा…. कार से कुरुक्षेत्र की तरफ जा रहे थे वरुण सिंगला 3 फरवरी को आरुषि के साथ स्विफ्ट कार में कुरुक्षेत्र की तरफ जा रहा था। ज्योतिसर गांव के पास पहुंचते ही वरुण की कार अचानक नहर में गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार नहर की पटरी पर अचानक नहर की तरफ मुड़ गई और कुछ ही सेकेंड में नहर में जा गिरी। नहर में गिरते ही कार का एक शीशा टूट गया। वरुण कार से निकलकर बह गया शीशा टूटने से वरुण कार से बाहर निकल गया, लेकिन पानी के तेज बहाव में बह गया, जबकि आरुषि कार में फंसी रह गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। ड्राइविंग सीट पर मृत मिली आरुषि पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया, तो युवती ड्राइविंग सीट पर मृत मिली। आशंका है कि युवती ने ड्राइविंग साइड से बाहर निकलने की कोशिश की होगी, लेकिन वह अंदर ही फंसी रह गई। 5 फरवरी को वरुण का शव नहर से बरामद हुआ। ——————————- ये खबर भी पढ़ें :- BBA स्टूडेंट का शव SYL नहर में मिला:कुरुक्षेत्र में झाड़ियों में फंसी मिली डेडबॉडी, युवती के साथ कार समेत गिरा था हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सतलुज यमुना लिंक (SYL) नहर में कार गिरने के बाद डूबे BBA के स्टूडेंट वरुण सिंगला का शव 50 घंटे बाद बरामद हो गया। वरुण का शव घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर नहर में नीचे झाड़ियों में फंसा हुआ था। गोताखोरों ने शव को बाहर निकालकर पुलिस को सौंप दिया। पढ़ें पूरी खबर…
2 शादियों में जाने वाला था BBA स्टूडेंट:कुरुक्षेत्र में परिवार बोला- ₹11 हजार के कपड़े-जूते खरीदे, अगले दिन युवती संग नहर में गिरकर मौत
