गुरुग्राम में सुशांत लोक फेज 2 में निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरने से कई मजदूर दब गए हैं। सेक्टर 56 पुलिस स्टेशन के अंतर्गत यहां बेसमेंट की दीवार गिरने से मजदूर फंसे हुए हैं। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड, सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है। फिलहाल बचाव और राहत कार्य चलाकर मजदूरों को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। सिविल डिफेंस के अधिकारी मोहित शर्मा के मुताबिक अभी तक एक मृत और दो जिंदा मजदूरों को निकाल लिया गया हैं। अभी उनकी पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि तीनों मजदूर बिहार के रहने वाले हैं। दोनों की हालत अभी गंभीर बनी हुई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अभी सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस खबर को हम अपडेट कर रहे है।
गुरुग्राम में निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट की दीवार गिरी:कई मजदूर मलबे में दबे, एक की मौत, 2 को जिंदा निकाला, बचाव कार्य जारी
