नैनीताल में बरसाने सा रंगोत्सव, 3 कुंतल सात हर्बल रंगों से मची धूम, 30 साल से निकल रहा जुलूस

Spread the love

सरोवर नगरी नैनीताल में इस बार भी होली का उत्सव पूरे पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया. नगर की प्रतिष्ठित धार्मिक-सांस्कृतिक संस्था श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित 30वें फागोत्सव के तहत निकला भव्य होली जुलूस शहर की पहचान बन चुका है. हर वर्ष की तरह इस बार भी स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों में इस ऐतिहासिक जुलूस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला.