जबलपुरः बरगी डैम में जल की आवक बढ़ने के बाद निकासी बढ़ाई गई

Spread the love

अब 15 जल द्वार 2.16 मीटर औसत ऊचाई पर खुले रहेंगे। जिससे माँ नर्मदा के घाटों पर 10 से 12 फीट पानी की बढोत्तरी होगी।

सर्वसाधारण से माँ नर्मदा के घाटों,तटीय क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने का अनुरोध है।

उल्लेखनीय है कि बांध के कैचमेंट एरिया में डिंडोरी, मंडला तरफ लगातार बारिश होने से बांध में पानी की आवक बढ़ी हुई है। जैसे-जैसे कैचमेंट एरिया में बारिश होती है बांध के जल स्तर पर प्रशासन नजर रखता है। इस समय इंजीनियरों की टीम द्वारा पल-पल की अपडेट रखी जा रही है।