महेंद्रगढ़ में 31 मार्च को भी खुले रहेंगे बैंक:रात 12 बजे तक होगा सरकारी लेन-देन; डीसी के निर्देश जारी

Spread the love

महेंद्रगढ़ जिले में चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति को देखते हुए जिला प्रशासन ने सरकारी कामकाज और वित्तीय लेनदेन को समय पर निपटाने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने निर्देश जारी किए हैं कि 31 मार्च को महावीर जयंती का अवकाश होने के बावजूद जिले के सभी खजाना कार्यालय, उप-खजाना कार्यालय और सरकारी लेन-देन करने वाले बैंक सामान्य दिनों की तरह कार्य करेंगे। वित्तीय कार्य लंबित न रहे ​उपायुक्त ने बताया कि पंजाब वित्तीय नियमों के तहत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि क्लोजिंग के समय किसी भी प्रकार का वित्तीय कार्य लंबित न रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि 31 मार्च की रात 12 बजे तक ये सभी संस्थान खुले रहेंगे, जिससे सरकारी विभागों के बजट, बिलों के भुगतान और अन्य बैंकिंग लेन-देन को सुचारू रूप से पूरा किया जा सकेगा। आदेशों का कड़ाई से हो पालन उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और बैंक प्रबंधकों को इन आदेशों की कड़ाई से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि वर्ष के अंतिम दिन होने वाली भारी भीड़ और तकनीकी कार्यों को बिना किसी बाधा के निपटाया जा सके।