बांग्ला सिनेमा के पुनरुद्धार के लिए प्राइम टाइम में बांग्ला फिल्में अनिवार्य

Spread the love

सूचना एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव शांतनु बसु द्वारा हस्ताक्षरित निर्देश में कहा गया है कि बंगाली सिनेमा के पुनरुद्धार के लिए यह निर्णय लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि राज्य के सभी सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में साल के 365 दिन प्राइम टाइम शो में कम से कम एक बांग्ला फिल्म दिखाना अनिवार्य होगा और अब से इसे अनिवार्य कर दिया गया है। प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक का समय प्राइम टाइम निर्धारित किया गया है।