आलोक कुमार अपने व्यापक अनुभव और विशिष्ट सेवा के लिए जाने जाते हैं।पुलिस बल में उनकी 30 वर्षों की शानदार सेवा रही है,जिसमें उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।जिनमें अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था, पुलिस आयुक्त जैसे महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन किया।नई भूमिका में, श्री कुमार राज्य के कारा पुलिस महानिदेशक के तौर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने, कारा में आधुनिक सुविधा को प्राथमिकता देने सहित अन्य सेवाओं को प्राथमिकता देने के लिए ज़िम्मेदार होंगे।डीजीपी आलोक कुमार के इस नई ज़िम्मेदारी हेतु परिवार एवं ग्रामीणों में अपार हर्ष का माहौल है।
बनगांव निवासी आईपीएस आलोक कुमार बने कर्णाटक के नए पुलिस महानिदेशक
