3 मौतों के जिम्मेदार को 24 घंटे में जमानत:गुरुग्राम में थार से नाना-2 नाती को उड़ाया था, 2 धाराओं की वजह से मिली बेल

Spread the love

गुरुग्राम के पटौदी में दो बच्चों और उनके नाना को कुचलने वाले ब्लैक थार के ड्राइवर को जमानत मिल गई। तीन मौतों के जिम्मेदार थार ड्राइवर भी गुरुग्राम का रहने वाला है। उसे शनिवार को ही पुलिस ने अरेस्ट किया था, लेकिन 24 घंटे में वो बेल पर बाहर आ गया। उधर, आरोपी दीपांशु को जमानत मिलने पर पीड़ित के परिजनों ने नाराजगी जाहिर की। मृतकों के परिवार ने न्याय की मांग करते हुए कहा कि मासूम बच्चों और बुजुर्ग की मौत के मामले में इतनी जल्दी जमानत कैसे दी जा सकती है। उन्हें तीन मौत का इंसाफ चाहिए। बता दें कि हादसा शुक्रवार रात लोकरा-खोड़ रोड पर गांव खोड़ के पास हुआ। उस वक्त तीनों पैदल ही घर लौट रहे थे। पहले जानिए क्या है पूरा मामला… मृतकों के PHOTOS… छुटि्टयों में नाना के घर आए थे बच्चे सुभाष के भाई सलीम ने बताया कि सुभाष के पास तीन लड़की व एक लड़का है। सबसे बडी लड़की समा की शादी मनीष निवासी गांव मिलकपुर गुर्जर थाना भिवाड़ी जिला खैरतल तिजारा (अलवर) में हुई है। समा के तीन लड़के हैं। सबसे बड़ा ईशान्त उम्र 10 साल, उससे छोटा जैद खान उम्र 8 साल व सबसे छोटा रिहान्स है। जो स्कूल की छुट्टी होने के कराण समा के दो लड़के ईशान्त व जैद खान अपने नाना के घर गांव खोड आए हुए थे। इन 2 धाराओं में केस दर्ज, इस कारण मिली जमानत SHO बोले- कोर्ट से जमानत मिली है इस बारे में पटौदी थाना एसएचओ ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि 27 मार्च की रात को इस एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। मृतक सुभाष के भाई सलीम की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। शनिवार को आरोपी दीपांशु को अरेस्ट किया गया। रविवार को कोर्ट से जमानत मिली है।