उत्तराखंड के बागेश्वर में अब ग्रामीण युवा और महिलाएं घर बैठे आत्मनिर्भर बन रहे हैं. मात्र 13 दिनों की ट्रेनिंग लेकर होम डेकोर और सॉफ्ट टॉय निर्माण के जरिए स्वरोजगार के नए रास्ते खुल रहे हैं. कम निवेश और बिना किसी बड़ी डिग्री के शुरू होने वाला यह काम न सिर्फ स्थानीय बाजारों बल्कि ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ जैसे ब्रांड्स के जरिए वैश्विक मंच तक पहुंच रहा है. जानिए कैसे सरकार की मदद और सही प्रशिक्षण से पहाड़ की महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं.
बागेश्वर: अब घर बैठे स्वरोजगार से जुड़ेंगे युवा, ये टॉय-होम डेकोर मेंकिंग दे रहा कमाई का नया मौका
